मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: आयुष्मान गोल??डन कार्ड बनवाने के लिए गाँव में आयोजित किए जाए कैंप, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बस्ती: मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने सभी जनपद स्तरीय कार्यालयों का प्रतिमाह निरीक्षण करें। वहां कार्यालय का रख-रखाव ठीक रखें तथा योजनाओं की समीक्षा करके…

बस्ती: आयुष्मान गोल??डन कार्ड बनवाने के लिए गाँव में आयोजित किए जाए कैंप, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बस्ती: आयुष्मान गोल??डन कार्ड बनवाने के लिए गाँव में आयोजित किए जाए कैंप, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने सभी जनपद स्तरीय कार्यालयों का प्रतिमाह निरीक्षण करें। वहां कार्यालय का रख-रखाव ठीक रखें तथा योजनाओं की समीक्षा करके उनको गति प्रदान करें। मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतो का समयबद्ध निरस्तारण करें तथा सुनिश्चित करे कि जनपद स्तरीय कार्यालय से भी इनका समय से निस्तारण किया जाय। कोई भी शिकायत 15 दिन से अधिक लम्बित न रहें और डिफाल्टर श्रेणी में न आये।   




उन्होने निर्देश दिया कि विद्युत बकाये की धनराशि का भुगतान कराये। सुनिश्चित करे कि प्रत्येक माह बिल का भुगतान किया जाय। यदि धन उपलब्ध नही है तो इसके लिए विभाग को मांग पत्र भेजवाये। 




उन्होने निर्देश दिया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए गाॅव में कैम्प आयोजित किए जाय। साथ ही क्लेम भरवाने पर भी ध्यान दिया जाय ताकि आयुष्मान मित्रों का समय से मानदेय का भुगतान किया जा सकें। उन्होने कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए गाॅव में कैम्प आयोजित करने के पूर्व लाभार्थियों का सूची तैयार किया जाय तथा आशा उन्हें कैम्प तक लाने का काम करें।



समीक्षा में उन्होने पाया कि एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों का आशा द्वारा संतकबीर नगर में 21 प्रतिशत और सिद्धार्थ नगर में 20 प्रतिशत फालोअप किया जा रहा है। कम वजन के बच्चों की पहचान सिद्धार्थनगर में मात्र 13 प्रतिशत किया गया है। प्रशिक्षित आशा द्वारा नवजात के घर भ्रमण बस्ती में 82, सिद्धार्थनगर में 87 प्रतिशत है। मण्डलायुक्त ने इसको बढाने का निर्देश दिया है। 



 उन्होने निर्देश दिया कि जिलों में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण के लिए गोशालाओं को सुदृढ किया जाय। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर या बड़े गाॅव में भूमि उपलब्ध कराकर स्थायी तथा अस्थायी गोआश्रय स्थल बनाये। इसके अलावा छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में रखने की व्यवस्था करें। दुधारू पशुओं को नजदीक के लोगों को सुपुर्दगी में दे। ऐसे लोगों को पशुओ के खान-पान के लिए 900 रू0 प्रतिमाह दिये जाते है। 



मण्डलायुक्त ने समीक्षा में पाया कि कन्या सुंमगला योजना के तहत 2697 लाभार्थियों को रू0 682039 उनके खाते में अन्तरित किया गया है, जिसमें सर्वाधिक लाभार्थी 2060 बस्ती के है। उन्होने सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना, पेंशन योजनाओं की समीक्षा किया। कौशल विकास मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि जिले में रोजगार समिति के नियमित बैठक आयोजित की जाय तथा रोजागार प्राप्त करने वालों का विवरण सेवा योजन पोर्टल पर दर्ज कराया जाय। समीक्षा में उन्होने पाया कि 3777 लोगों को प्रशिक्षित किया गया जिसमें 3546 सेवायोजित किए गये।

    





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।