बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक किशोरी की लाश उसके घर में छत के कुंडे से लटकती मिली है। पुरानी बस्ती थान…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: छत के कुंडे से लटकती मिली किशोरी की लाश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक किशोरी की लाश उसके घर में छत के कुंडे से लटकती मिली है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा चंद्रपति में बुधवार की दोपहर किशोरी का शव छत की कुंडी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौत की वजह तलाशने में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक,ग्राम पंचायत पिपरा चंद्रपति के राजकुमार की पुत्री घटना के वक्त घर में अकेली थी। राजकुमार के दो पुत्र और इकलौती बेटी थी। दो भाईयों में मझली थी। बड़ा भाई दीपक राजभर दूसरे प्रदेश में है। जबकि छोटा भाई लड्डू (05) बहन के साथ रहता था। पिता मजदूरी करने बस्ती शहर गए थे।
मृत किशोरी की नानी मरणासन्न है। मृतका की मां सुमित्रा अपनी मरणासन्न मां को गोदान कराने गई थी। सुमित्रा का मायका भी पिपरा चंद्रपति में ही है। सुमित्रा जब घर पहुंची तो देखी कि बेटी दुपट्टे के सहारे छ्त से लटक रही थी। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गांव वालों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।