बस्ती: 160 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हर्रैया- पैकोलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को करीब 12 बजे इमिलियाधीश नहर पुलिया के पास तीन अभियुक्तों को 160 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बस्ती: 160 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हर्रैया- पैकोलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को करीब 12 बजे इमिलियाधीश नहर पुलिया के पास तीन अभियुक्तों को 160 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान रामसुभावन पुत्र रामफेर, सूरज सोनकर पुत्र घनश्याम सोनकर निवासी बेनीनगर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती तथा त्रिभवन सोनकर पुत्र रमजान निवासी तेजपुर मईलहा थाना छपिया जनपद गोंडा के रूप में हुई है।
अभियुक्तों के पास अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब आठ प्लास्टिक जरिकेन में कुल 160 लीटर के अलावा एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस 12 बोर, दो अदद नाजायज चाकू वाहन के रूप में मारुति कार डीएल 9 सीआर 2858 बरामद हुआ है अभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय बस्ती के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए भेज दिया है। गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी, उ0नि0 सुरेश यादव, उ0नि0 राजेश कुमार दुबे, हे0का0 राजेश प्रसाद चौहान, हे0का0 प्रमोद कुमार यादव, का0 जगत नारायण यादव तथा का0 अभिषेक सिंह की टीम शामिल थी|
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।