मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खेल शुरू, लापता हुए सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधर समेत 3 जिपं सदस्य, 3 गनर सस्पेंड

बस्ती: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में जिला पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है| ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के 3 जिला पंचायत सदस्य अचानक लापता हो गये|मिली जानकारी के अनु…

बस्ती: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खेल शुरू, लापता हुए सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधर समेत 3 जिपं सदस्य, 3 गनर सस्पेंड
बस्ती: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खेल शुरू, लापता हुए सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधर समेत 3 जिपं सदस्य, 3 गनर सस्पेंड — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में जिला पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है| ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के 3 जिला पंचायत सदस्य अचानक लापता हो गये|मिली जानकारी के अनुसार सपा के तीन जिला पंचायत सदस्य अचानक लापता हो गए| सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी, राज बहादुर और शंकर लापता हो गए|



इन सदस्यों के साथ रहने वाले गनर्स के रहते हुए तीनों गायब हो गए| जिसके बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सदस्यों की सुरक्षा में लगे तीनो गनर्स को सस्पेंड कर दिया|




● सपा के 3 जिला पंचायत सदस्य अचानक लापता

● जिला पंचायत सदस्यों के साथ चलते थे गनर

 ● एसपी ने तीनों सदस्यों के गनर को किया निलंबित

● प्रत्याशी की गनरों को नहीं है कोई जानकारी

● ड्यूटी से संबंधित सदस्य की लोकेशन पता नहीं

● प्रशासन ने सभी सदस्यों को दिया है गनर

3 आरक्षियों को एसपी ने किया सस्पेंड



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने आरक्षी राजेश कुमार, गोपाल मिश्र और अमित को सस्पेंड किया| दावा किया जा रहा है कि तीनों पंचायत सदस्य फिलहाल दक्षिण भारत के किसी राज्य में हैं|





पार्टी समर्थित सदस्यों का अंकगणित:  बस्ती में जिला पंचायत का सदन 43 सदस्यों का है। अध्यक्ष पद की कुर्सी पर आसीन होने के लिए कम से कम 22 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है। पंचायत चुनाव में भाजपा के समर्थन से नौ, सपा के समर्थन से 16, कांग्रेस से एक, बसपा से छह, भासपा से दो, भीम आर्मी के समर्थन से एक जिला पंचायत सदस्य को ही जीत मिली है। वहीं, आठ सदस्य निर्दलीय हैं। जाहिर है आंकड़ों में बहुमत किसी के पास नहीं है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।