मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

J&K: पुलवामा में घर में घुसकर आतंकियों ने की SPO फैयाज और उनकी पत्नी की हत्या- बेटी गंभीर रूप से घायल, IGP ने कहा- जल्द ही आतंकियों की पहचान कर उन्हें मार गिराएंगे

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने स्पेशल पुलिस अधिकारी (SPO) फैयाज अहमद और उनकी पत्नी की हत्या कर दी| रविवार रात को आतंकी एसपीओ के घर में घुसे और उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया| इ…

J&K: पुलवामा में घर में घुसकर आतंकियों ने की SPO फैयाज और उनकी पत्नी की हत्या- बेटी गंभीर रूप से घायल, IGP ने कहा- जल्द ही आतंकियों की पहचान कर उन्हें मार गिराएंगे
J&K: पुलवामा में घर में घुसकर आतंकियों ने की SPO फैयाज और उनकी पत्नी की हत्या- बेटी गंभीर रूप से घायल, IGP ने कहा- जल्द ही आतंकियों की पहचान कर उन्हें मार गिराएंगे | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने स्पेशल पुलिस अधिकारी (SPO) फैयाज अहमद और उनकी पत्नी की हत्या कर दी| रविवार रात को आतंकी एसपीओ के घर में घुसे और उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया| इस हमले में एसपीओ फैयाज की बेटी भी बुरी तरह घायल हुई है, वह अभी अस्पताल में भर्ती है| अवंतीपुरा के जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी फैयाज अहमद और उनकी पत्नी की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी का इलाज चल रहा है|



अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात 11 बजे आतंकी जबरन उनके घर में घुसे और परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी| उन्हें अस्पताल ले जाया गया,  एसपीओ और उनकी पत्नी राजा बेगम की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी राफिया का इलाज चल रहा है|



पुलवामा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या पर IGP कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि,''हम इस घटना से दुखी हैं। हम जल्द ही आतंकवादियों की पहचान कर उन्हें मार गिराएंगे। इस क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मूवमेंट है ये उन्होंने ही किया होगा|



जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकवाद विरोधी अभियानों में सबसे आगे काम कर रही है| बीती रात 2 आतंकी जो विदेशी आतंकी लगते हैं, हमारे एक एसपीओ पर फायरिंग कर दी.. जब उनकी पत्नी और बेटी उन्हें बचाने आए तो उन्होंने उन पर भी फायरिंग कर दी| उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हम इस घटना से दुखी हैं। हम जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें बेअसर कर देंगे। इस क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मूवमेंट है |




जम्मू में एयर फोर्स बेस पर हमले के 24 घंटे के भीतर ही आतंकियों ने कश्मीर में इस घटना को अंजाम दिया| जम्मू वायु सेना स्टेशन पर रविवार सुबह ड्रोन से किए गए दो धमाकों के मामले में शक की सुई पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की ओर भी घूम गई है| इसे किसी भी भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन हमला माना जा रहा है|




डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने जम्मू हवाई अड्डे पर हुुए विस्फोट और पुलवामा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी(एसपीओ) फैयाज अहमद की हत्या को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जम्मू में विरोध-प्रदर्शन किया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।