मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नेहा राज और सौम्य का नया सॉंग 'कब अईब राजा जी हमार' हुआ रिलीज

नई दिल्ली: आ गया भोजपुरी इंडस्ट्री की धमाकेदार और धांसू आवाज की मल्लिका सुपरसिंगर नेहा राज का नया गाना 'कब अईब राजा जी हमार'। जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिल…

नेहा राज और सौम्य का नया सॉंग 'कब अईब राजा जी हमार' हुआ रिलीज
नेहा राज और सौम्य का नया सॉंग 'कब अईब राजा जी हमार' हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आ गया भोजपुरी इंडस्ट्री की धमाकेदार और धांसू आवाज की  मल्लिका सुपरसिंगर नेहा राज का नया गाना 'कब अईब राजा जी हमार'। जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज किया गया है। गाने को  अभिनेत्री सौम्या पांडे पर फिल्माया गया है। इस धमाकेदार लोकगीत को नेहा राज ने अपनी खास शैली में गाया है। आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री में इनकी आवाज का डंका बज रहा है। इनके गाये हुए कई सांग्स आज यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। 



वही कई गानें तो मिलेनियम क्लब में शामिल हो चुके हैं। इनकी आवाज का हर भोजपुरिया दर्शक कायल है। तभी तो इनके गानों का वे बेसब्री से इंतजार करते हैं। वही सौम्या पांडे ने 'कब अईब राजा जी हमार' में बड़े ही मजेदार ढंग से परफॉर्म किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में इनकी भी लंबी चौड़ी फैंस की लिस्ट है। इन्होंने इंडस्ट्री के हर छोटे बड़े अर्टिस्ट के साथ काम कर चुकी है। और इनके भी कई सॉंग्स मिलेनियम क्लब में धूम मचा रहे हैं अब ऐसे में नेहा और सौम्या का एक साथ आने फैंस के लिए किसी बोनस से कम नहीं है।



गाने में सौम्या अपने पति को आपने के बारे में चर्चा कर रही है। सौम्य कहती कि अंखिया से काजर बहे...होठों ब से लाली छूटे...कब अईब राजा जी हमार...।



गाने में सौम्या ने महफ़िल लूट ली है उनका एक एक अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। और गाने में बेहतरीन लोकेशन का उपयोग किया गया है। सौम्य ने बहुत ही कम समय मे इंडस्ट्री में अपनी एक धक बना ली ज्याई आज हर निर्माता निर्देशन उनके साथ काम करना चाहता है।


'कब अईब राजा जी हमार' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वही इनका निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। इसका संगीत नीलेश शर्मा का है। निर्देशन की भागदौड़ भोजपुरिया ने संभाली है। इसको कोरियोग्राफ दीपक शर्मा ने किया है। इसको एडिट पंकज सॉ व डीआई रोहित ने किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।