मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

BAN v IND 2nd Test: टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

ढाका: BAN v IND 2nd test : रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर के बीच 71 रनों की शानदार नाबाद साझेदारी की बदौलत शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादे…

BAN v IND 2nd Test: टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया, सीरीज पर 2-0 से कब्जा
BAN v IND 2nd Test: टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया, सीरीज पर 2-0 से कब्जा | फ़ोटो: TVL News

ढाका: BAN v IND 2nd test : रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर के बीच 71 रनों की शानदार नाबाद साझेदारी की बदौलत शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया। भारत ने मैच के चौथे दिन (रविवार) को 145 रन के लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।  इस जीत से भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। भारत ने ढाका टेस्ट में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।



मैच के चौथे दिन जब खेल शुरू हुआ तो अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट क्रीज पर थे। उनादकट 16 गेंद पर 13 रन बनाकर शाकिब की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके बाद ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। पहली पारी में शानदार 93 रन बनाने वाले पंत दूसरी पारी में नौ रन ही बना सके। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। मेहदी ने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर पारी में पांचवीं सफलता हासिल की। अक्षर ने 69 गेंद पर 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 



74 रन पर टीम इंडिया के सात विकेट गिर गए थे| भारतीय टीम दबाव में थी। यहां से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला। दोनों ने अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करते हुए 71 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी। अश्विन 62 गेंद पर 42 और श्रेयस अय्यर 46 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश से मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट लिए। कप्तान शाकिब अल हसन को 2 सफलताएं मिलीं।



इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बना पाई और भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे।


तीसरे दिन भारत ने 45 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। टीम इंडिया ने ओपनर शुभमन गिल (7), चेतेश्वर पुजारा (6), केएल राहुल (2) और विराट कोहली (1) विकेट गंवाए थे। मेहदी हसन मिराज ने 3 और शाकिब अल हसन ने एक विकेट लिया।



पहली पारी

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी| लेकिन पहले दिन के तीसरे ही सेशन में टीम ने 227 रन बनाकर अपने सभी विकेट गंवा दिए। मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जड़ सका। मुश्फिकुर रहीम ने 26, लिटन दास ने 24 और ओपनर नजमुल हसन शान्तो ने 24 रन बनाए। भारत के लिए अनुभवी उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 4-4 विकेट लिए। वहीं, 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट को भी 2 सफलताएं मिलीं।



भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 314 रन बनाए थे। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। वही श्रेयस अय्यर 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने 24-24 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, तस्कीन अहम और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला। 



दूसरी पारी

दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 231 रन बनाए और भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में लिटन दास (73) ने अर्धशतक जमाया। यह उनका 15वां टेस्ट अर्धशतक है। उन्होंने नुरुल हसन के साथ 46 और तस्कीन अहमद के साथ 60 रनों की पार्टनरशिप की। इन पार्टनरशिप की बदौलत टीम ने 231 रन का स्कोर बनाया। 


लिटन दास ने सबसे ज्यादा 73 और जाकिर हसन ने 51 रन बनाए।  इसके अलावा नुरुल हसन 31 रन बनाकर आउट हुए। वही तस्कीन अहमद 31 रन बनाकर नाबाद रहे।  भारत के लिए अक्षर पटेल ने 3 तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन को 2-2 विकेट मिला। इसके अलावा जयदेव उनादकट और उमेश यादव ने एक-एक विकेट लिया।



भारतीय टीम ने मैच के चौथे दिन रविवार (25 दिसंबर) को 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। एक समय टीम इंडिया 74 रन पर सात विकेट गंवाकर फंसी हुई थी। यहां से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट लिए। कप्तान शाकिब अल हसन को 2 सफलताएं मिलीं।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।



बांग्लादेश: जाकिर हसन, नजमुल हसन शान्तो, मोमिनुल हक, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, खालेद अहमद और तस्कीन अहमद।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।