मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

20 फ़रवरी को मध्य प्रदेश बंद: पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया शनिवार को प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान

नई दिल्ली: लगातार आठवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। पेट्रोल - डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों को हलकान कर दिया…

20 फ़रवरी को मध्य प्रदेश बंद: पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया शनिवार को प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान
20 फ़रवरी को मध्य प्रदेश बंद: पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया शनिवार को प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लगातार आठवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। पेट्रोल - डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों को हलकान कर दिया है| पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 20 फरवरी को मध्य प्रदेश बंद का ऐलान किया है| हालांकि ये बंद आधा दिन ही रहेगा|



मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया,''20 फ़रवरी को मध्यप्रदेश बंद : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के आह्वान पर पेट्रोल-डीज़ल एवं गैस के बढ़ते दामों के विरोध में 20 फ़रवरी को दोपहर 2 बजे तक प्रदेशव्यापी बंद रहेगा। दूध, दवा दुकान, अस्पताल एवं अख़बारों को बंद से मुक्त रखा गया है। “आवाज़ उठायें, अपना हक़ पायें”




मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया,''20 फ़रवरी को मध्यप्रदेश बंद: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  ने पेट्रोल-डीजल तथा गैस सिलेण्डर के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध स्वरूप 20 फरवरी को प्रदेशव्यापी आधे दिन के बंद का आव्हान किया है। बंद को सफल बनायें, सोई सरकार जगायें।



मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि,''महंगाई से मचा हाहाकार, —आँख बंद कर बैठी है सरकार; डीज़ल, पेट्रोल और गैस के दामों ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले 8 महीनों में डीज़ल-पेट्रोल में ₹19 प्रति लीटर एवं गैस में ₹200 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। आओ सब मिल आवाज़ उठायें, 20 फ़रवरी को प्रदेश बंद करायें।




मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि,'''मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण आम नागरिकों को हो रही आर्थिक परेशानी को द्रष्टिगत रखते हुए मूल्य वृद्धि के विरोध में दिनांक 20 फरवरी 2021 को आधे दिन (दोपहर 2 बजे तक) का प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया है।



-पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर की बेलगाम कीमतों ने प्रदेश के हर वर्ग, हर व्यक्ति एवं हर परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है।पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर के दामों की वृद्धि एवं अनियंत्रित महंगाई के खिलाफ यह आन्दोलन जन-जन का आन्दोलन है। 




मध्यप्रदेश बंद के सम्बन्ध में दिशा निर्देश-

1. कांग्रेस कार्यकर्ता दिनांक 20 फरवरी2021 शनिवार को दोपहर 2 बजे तक मध्य प्रदेश बंद का व्यापक प्रचार-प्रसार अभी से प्रारंभ करें।

 2. 18 एवं 19 फरवरी को 5-5 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर शहर एवं आसपास के लोगों से संपर्क करें व 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद का समर्थन करने का आग्रह करें। 

3. शहर/कस्बे के प्रमुख बाजारों, मंडियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य क्षेत्रों के लोगों से भी संपर्क कर बंद का समर्थन करने का निवेदन करें।





4. 19 फरवरी को सरकारी एवं निजी दफ्तरों के सामने खड़े होकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे के बाद दफ्तर आकर बंद का समर्थन करने का विनम्रता पूर्वक आग्रह करें। 

5. कॉलोनियों, मोहल्लों एवं अन्य रहवासी क्षेत्रों में जाकर 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक अपनी कार एवं दोपहिया वाहन नहीं निकालने (यदि बेहद जरुरी न हो) का अनुरोध करें और महंगाई के विरुद्द इस प्रदेशव्यापी बंद को उनका आन्दोलन बताते हुए समर्थन मांगें। 

6. व्यावसायिक वाहन मालिकों (ट्रक, बस, टैक्सी, ऑटोरिक्शा) से भी एक दिन पूर्व संपर्क कर 20 फरवरी को 2 बजे तक अपने वाहन नहीं चलाने का अनुरोध करें। 

7. शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों से भी दिनांक 20 फरवरी को दोपहर 2  बजे तक बच्चों को स्कूल/कॉलेज नहीं बुलाने का अनुरोध एक दिन पूर्व करें। 

8. दूध, अखबार, दवा दुकानों एवं अस्पतालों को इस बंद से मुक्त रखा जाय। 

9. इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि बंद शांतिपूर्ण हो। 

10.बंद को स्थानीय मीडिया एवं सोशल मीडिया में व्यापक प्रचार-प्रसार कर सफल बनाना सुनिश्चित करें।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।