भिंड : मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन नंबर पर हैंडपंप खराब होने का शिकायत दर्ज कराने पर शिकायतकर्ता के ऊपर अभद्र टिपण्णी किए जाने का मामला सामने आया है।शिकायत के निराकरण का जवाब ऐसा दिया गया है कि उससे पीएचई मुख्यालय में हड़कंप मच गई है।
भिंड के लहार के रहावली गांव के किसान राहुल दीक्षित ने गांव में हैंडपंप ठीक करने को लेकर CM हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की थी,1 महीने बाद आए जवाब में लिखा कि उन्हें मिर्गी के दौरे आते हैं और वो पागल हैं। शिकायतकर्ता राहुल ने कहा-"जवाब में पागल बताए जाने से मेरी समाज में बदनामी हुई है।"
शिकायत के निराकरण के जवाब में लिखा है कि हैं-शिकायतकर्ता पागल हैं और इसको मिर्गी के दौरे आते हैं।अंडसंड बकता है, इसके पूरे परिवार को मिर्गी आती है, हैंडपंप खराब नहीं है इसका दिमाग खराब है, पूरी पीएचई महकमा जानता है मेरे हैंडपंप मैकेनिक को इस पागल ने कपड़े तक फाड़ दिया है। अब वक्त आ गया है चीनी युद्ध किया जाए जो गोरिल्ला नीति है, हेंड पंप उखाड़ कर शिकायतकर्ता के सीने में गाड़ दो।
जवाब का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद भिंड पीएचई विभाग कार्यपालन यंत्री पी.के.गोयल ने कहा ये पक्का है कि हमारे विभाग के ही किसी ने ये शरारत की है, इसकी जांच के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है|
