मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बिहार चुनाव 2020: ये चुनाव किसी प्रत्याशी को जिताने का नहीं बल्कि बिहार के विकास का चुनाव है, सिवान में जेपी नड्डा ने बोला राजद पर हमला

सिवान: बिहार के सिवान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राजद पर जमकर बोला हमला| लालू यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधते उन्होंने कहा,''मैं तेजस्वी से बड़े…

बिहार चुनाव 2020: ये चुनाव किसी प्रत्याशी को जिताने का नहीं बल्कि बिहार के विकास का चुनाव है, सिवान में जेपी नड्डा ने बोला राजद पर हमला
बिहार चुनाव 2020: ये चुनाव किसी प्रत्याशी को जिताने का नहीं बल्कि बिहार के विकास का चुनाव है, सिवान में जेपी नड्डा ने बोला राजद पर हमला | फ़ोटो: TVL News

सिवान: बिहार के सिवान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राजद पर जमकर बोला हमला| लालू यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधते उन्होंने कहा,''मैं तेजस्वी से बड़े साफ मन से पूछना चाहता हूं कि आपने अपने माता-पिता जो साढ़े सात साल मुख्यमंत्री रहे, उनका चेहरा पोस्टर से क्यों हटा दिया। चेहरा हटाया तो अब बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते हो|




भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,''आप बताइए- लालटेन जलानी है कि LED बल्ब जलाना है? बाहुबल चाहिए या विकास बल चाहिए? लूटराज चाहिए या DBT से सीधे सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में चाहिए..? उन्होंने कहा,''जब लॉकडाउन लगाया गया तब 1 ही टेस्टिंग लैब थी, आज 1650 टेस्टिंग लैब हैं। पहले हम PPE किट बाहर से मंगाते थे, आज भारत 4,50,000 PPE किट प्रतिदिन बना रहा है और विदेश में भी भेज रहा है|





नड्डा ने कहा,'आजकल महागठबंधन वाले लुभावने नारे लेकर आ रहे हैं कि वो नौकरी देंगे। जनता के सामने प्रश्न है कि इन पर विश्वास किया जा या नहीं? मैं कहता हूं कि किसी के कहे पर विश्वास मत करो, उसने भूतकाल में क्या काम किया है उसके आधार पर वोट करना चाहिए।उन्होंने कहा,''पहले बिहार में बिजली आती ही नहीं थी, अब लगभग 24 घंटे बिजली रहती है। नरेन्द्र मोदी जी ने देश के करीब 18,000 गांवों में 1,000 दिन में बिजली पहुंचाई है। बिहार में बिजली के कामों पर लगभग 16,130 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।




उन्होंने कहा,''ये चुनाव किसी प्रत्याशी को जिताने का ही चुनाव नहीं है। ये चुनाव बिहार के विकास का चुनाव है। ये चुनाव सिवान में शांति और अमन कायम करने के लिए है।बिहार में 15 साल पहले शाम के बाद बाजार में निकलने के हिम्मत नहीं होती थी। शहाबुद्दीन यहां अराजकता फैलाता था और लालू के राज में खुलेआम घूमता था। नीतीश कुमार जी के आने के बाद शहाबुद्दीन को पहले यहां की जेल में और फिर तिहाड़ जेल में भेजा गया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।