लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान के खिलाफ खिलाफ बगावत हुई है| लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के
छह सांसदों में से पांच सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है| चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस पासवान, चचेरे भाई प्रिंस राज और चंदन सिंह, वीणा देवी और महबूब अली केसर ने बगावत की| लोक जनशक्ति पार्टी में हुई टूट और चिराग पासवान के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने के बाद पशुपति पारस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि,''मैं पार्टी तोड़ा नहीं हूं पार्टी को बचाया हूं। चिराग पासवान से कोई आपत्ति नहीं है वे पार्टी में रहें|
बिहार के हाजीपुर से LJP के लोकसभा सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि,''मैं अकेला महसूस कर रहा हूं। पार्टी की बागडोर जिनके हांथ में गई। पार्टी के 99% कार्यकर्ता, सांसद, विधायक और समर्थक सभी की इच्छा थी कि हम 2014 में NDA गठबंधन का हिस्सा बनें और इस बार के विधानसभा चुनाव में भी हिस्सा बने रहें|
पारस ने कहा कि,''लोक जनशक्ति पार्टी बिखर रही थी कुछ असामाजिक तत्वों ने हमारी पार्टी में सेंध डाला और 99% कार्यकर्ताओं के भावना की अनदेखी करके गठबंधन को तोड़ दिया| उन्होंने कहा ,''हमारी पार्टी में 6 सांसद हैं। 5 सांसदों की इच्छा थी की पार्टी का अस्तित्व खत्म हो रहा है इसलिए पार्टी को बचाया जाए। मैं पार्टी तोड़ा नहीं हूं पार्टी को बचाया हूं। चिराग पासवान से कोई शिकायत नहीं है। कोई आपत्ति नहीं है वे पार्टी में रहें|
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 5 सांसद आज दोपहर 3 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे| उधर,'लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पार्टी के सांसद और चाचा पशुपति कुमार पारस के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे।