मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की है| अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा उन्हें मुंबई वापस न आने के लिए कहने को लेकर निंदा की है और कहा कि सांसद का बयान उनके लिए खुली धमकी की तरह है| कंगना कहा कि,'"शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी और मुझे वापस मुंबई न आने के लिए कहा, पहले मुंबई की गलियों में आजादी वाले पोस्टर और अब खुली धमकियां,''मुंबई 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' जैसा क्यों लग रहा है?"
अभिनेत्री ने कहा कि,'' कंगना को मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वह मुंबई में प्रवेश नहीं कर पाएगी, हम उसे पत्थर और रॉड से मारेंगे, हमने पालघर साधुओं को कैसे परेशान किया। कहा कि,'आपने पीओके से तालिबान तक सिर्फ एक दिन में खुद को कैसे बढ़ावा दिया, यह सराहनीय है
मुंबई की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से तुलना करने के बाद अभिनेत्री ने कहा है कि नौ सिंतबर को वह मुंबई आएंगी। अगर किसी में हिम्मत है तो उन्हें रोक ले। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। उस समय मैं पोस्ट भी साझा करूंगी जब मुंबई एयरपोर्ट में पहुंचगीं। किसी के बाप म???ं हिम्मत है तो रोक ले।'