मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सीबीआई की तरफ से नहीं मिला समन, अभिनेत्री के वकील ने किया दावा

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सीबीआई की तरफ से समन नहीं मिला है| अभिनेत्री के वकील ने किया दावा।अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मा…

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सीबीआई की तरफ से नहीं मिला समन, अभिनेत्री के वकील ने किया दावा
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सीबीआई की तरफ से नहीं मिला समन, अभिनेत्री के वकील ने किया दावा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सीबीआई की तरफ से समन नहीं मिला है| अभिनेत्री के वकील ने किया दावा।




अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने एक बयान में कहा, 'प्रिय दोस्तों, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को पूछताछ के लिए अब तक सीबीआई से कोई समन नहीं मिला है। उन्हें अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।' 





इसके पहले खबरें आ रही थीं कि सीबीआई की ओर से रिया चक्रवर्ती और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलावा भेजा गया है|इसपर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया और उनके परिवार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है, अगर सीबीआई उन्हें बुलाती है तो वो जरूर जाएंगे|





सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने सोमवार को फिर अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और उनके कर्मचारी नीरज सिंह से पूछताछ की। साथ ही टीम ने फिर से वाटरस्टोन रिसॉर्ट का दौरा किया|दिवंगत अभिनेता के एक और निजी कर्मचारी दीपेश सावंत से भी सीबीआई ने सुशांत के रिया से ब्रेकअप के बाद के व्यवहार के बारे में पूछा। जैसे, उसने सुशांत के धन और पेशे से जुड़े फैसले लिए या नहीं या क्या वाकई दिवंगत अभिनेता को उनके परिवार से दूर रखा गया था।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।