मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जया बच्चन के 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं' वाले बयान पर कंगना रनौत ने किया पलटवार, पूछा- कौन सी थाली दी है आप और आप की इंडस्ट्री ने?

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा उठाया था। अब यह मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा बन गया,जिसके बाद ल…

जया बच्चन के 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं' वाले बयान पर कंगना रनौत ने किया पलटवार, पूछा- कौन सी थाली दी है आप और आप की इंडस्ट्री ने?
जया बच्चन के 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं' वाले बयान पर कंगना रनौत ने किया पलटवार, पूछा- कौन सी थाली दी है आप और आप की इंडस्ट्री ने? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म  इंडस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा उठाया था। अब यह मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा बन गया,जिसके बाद लगातार जया बच्चन निशाने पर है|आज एक बार फिर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर हमला बोला है| कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए कहा कि, कौन सी थाली दी है आप और आप की इंडस्ट्री ने? उन्होंने कहा कि,यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।




कंगना ने जया बच्चन की इस बात पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने रवि किशन को लेकर कहा था, "जिस थाली में खाते हो, उसी में छेद करते हो |कंगना रनौत ने जया बच्चन को लेकर शहजाद जयहिंद के ट्वीट को रिट्वीट किया,''जिसमें लिखा था, "जया जी चार - पाँच परिवारों के झूठन को पूरी इंडस्ट्री की थाली समझ बैठे आप? कंगना ने ख़ुद की थाली परोसी और अपनी थाली दाँव पर लगाते हुए वो ड्रग्स की थालियों को साफ़ करवा रही है तो दिक़्क़त क्यों?




इस पर कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हेरो के साथ सोने के बाद,मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सीखाया,थाली देश भक्ति नारीप्रधान फ़िल्मों से सजाई,यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।




दरअसल सोमवार को लोकसभा में भाजपा सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था, जिसपर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन मंगलवार को राज्यसभी में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया वो इसे गटर कह रहे हैं।




जया बच्चन ने बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगात हुए कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर रोज 5 लाख लोगों को रोजगार देती है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और चीजों से ध्यान हटाने के लिए हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया में हम पर निशाना साधा जा रहा है। जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया उन्होंने इस गटर कहा। मैं इसका समर्थन नहीं करती हूं।




बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में निकले बॉलीवुड ड्रग एंगल को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जया बच्चन ने उन अभिनेताओं को फटकार लगाई, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को 'गटर' कहा है|जया बच्चन ने कहा, "जिन लोगों ने उद्योग के जरिए नाम कमाया है, उन्होंने इसे एक नाली (गटर) कहा है। मैं पूरी तरह से असहमत हूं। मैं इनसे खुद को अलग करती हूं। मुझे उम्मीद है सरकार ऐसा करने वालों को रोकेगी।




रवि किशन पर निशाना साधते हुए जया बच्चन ने कहा कि,'ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए| मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार इन लोगों को बताए जिन्होंने इससे अपना नाम और प्रसिद्धि कमाई कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बंद करें| मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।