मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

यूपी: रेप की कोशिश में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को घर में गड्ढा खोदकर दफनाया, एक सप्ताह बाद आरोपी शिमला से गिरफ्तार

बुलंदशहर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में 12 साल की बच्ची छह दिनों से गायब थी|बच्ची का शव मंगलवार शाम को गांव में एक घर के पास गड्ढे में दफनाया हुआ मिला है| आरोपी को बुधवार सुबह…

यूपी: रेप की कोशिश में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को घर में गड्ढा खोदकर दफनाया, एक सप्ताह बाद आरोपी शिमला से गिरफ्तार
यूपी: रेप की कोशिश में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को घर में गड्ढा खोदकर दफनाया, एक सप्ताह बाद आरोपी शिमला से गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बुलंदशहर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में 12 साल की बच्ची छह दिनों से गायब थी|बच्ची का शव मंगलवार शाम को गांव में एक घर के पास गड्ढे में दफनाया हुआ मिला है| आरोपी को बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी का नाम हरेंद्र है| वह दिल्ली में मजदूरी करता था और जिस शाम को बच्ची गायब हुई, उस दिन वह घर पर ही था|



 बुलंदशहर पुलिस ने बताया,'अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरोरा से अभियुक्त हरेंद्र के घर गड्ढे से 12 वर्षीय लड़की का शव मिलने से संबंधित घटना के मुख्य आरोपी हरेन्द्र को त्वरित कार्यवाही करते हुए शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है|



बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि,'28 फरवरी को, पिता ने 12 साल की बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि हरेंद्र नाम के व्यक्ति ने उसका अपहरण किया था। कल, आरोपी के घर से पीड़िता का शव बरामद किया गया| आज साढ़े सात बजे के करीब हमने उसे हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया|



एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया,''जांच के दौरान, आरोपी ने कबूल किया कि लड़की पानी पीने के लिए उसके घर आई थी, और जब उसने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। जब वह मदद के लिए चिल्लाई तो उसने उसकी हत्या कर दी और शव को उसके घर के परिसर में दफना दिया|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।