मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा सरकार 'घोटालों और भ्रष्टाचार' की है सरकार, SC और HC ने भी माना है कि यूपी में है जंगलराज : अखिलेश यादव

चित्रकूट:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा झूठ और नफरत की राजनीति करती है। चित्रकूट ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक स्थल है, भाजपा ने इसके विक…

भाजपा सरकार 'घोटालों और भ्रष्टाचार' की है सरकार, SC और HC ने भी माना है कि यूपी में है जंगलराज : अखिलेश यादव
भाजपा सरकार 'घोटालों और भ्रष्टाचार' की है सरकार, SC और HC ने भी माना है कि यूपी में है जंगलराज : अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

चित्रकूट:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा झूठ और नफरत की राजनीति करती है। चित्रकूट ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक स्थल है, भाजपा ने इसके विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है। भाजपा सरकार घोटालों और भ्रष्टाचार की सरकार है। सर्वोच्च न्यायालय(SC) और उच्च न्यायालय(HC) ने भी माना है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। श्री यादव ने घोषणा की कि समाजवादी सरकार बनने पर चित्रकूट का सुंदरीकरण होगा, लक्ष्मण पहाड़ी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकास होगा। रामलीला के मंचन से जुड़े कलाकारों को धर्मजाति के भेद के बिना विशेष पेंशन दी जाएगी। चित्रकूट में बड़ी हवाई पट्टी भी बनेगी।



अखिलेश यादव ने आज चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा की। आज कामदगिरि की परिक्रमा के दौरान उन्होंने संतो, व्यापारियों, गुरूजनों, वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद लिया कि वह शक्ति मिले जिससे गरीबों की सेवा कर सकें और प्रदेश की सुखसमृद्धि के लिए समाजवादी सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चित्रकूट की उपेक्षा कर रखी है।



यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चित्रकूट में रोप-वे का रंग रोगन तो हो गया परन्तु लक्ष्मण पहाड़ी, मंदिर परिसर और चित्रकूट के कई मार्ग उपेक्षा के शिकार हैं, भाजपा के चार साल पूरे हो रहे हैं पर सभी काम अधूरे हैं। समाजवादी सरकार के समय चित्रकूट में पर्यटन विकास के लिए बड़े विमानों और व्यवसायिक उड़ानों हेतु हवाई पट्टी का जो काम शुरू हुआ था भाजपा सरकार में ठप्प पड़ा है। विकास का कहीं पता नहीं।



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर लक्ष्मण पहाड़ी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकास किया जाएगा। इसे सुंदर बनाने का काम करेंगे। चित्रकूट के पुरातात्विक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को देखते हुए यहां नागरिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। नेता जी के समय चित्रकूट में कई विकास कार्य हुए थे। बाद में समाजवादी सरकार ने उस पर ध्यान दिया। 




उन्होंने कहा रामायण मेला का प्रारम्भ डाॅ0 लोहिया की प्रेरणा से हुआ था। परम्पराओं को जोड़ने का काम यहां रामायण मेला में जिन कलाकारों ने किया उन सभी को, जो मंच पर कला प्रदर्शन कर रहे थे, विशेष पेंशन समाजवादी सरकार बनने पर दी जाएगी। रामायण मेला से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श जीवन के दर्शन होते हैं।




अखिलेश यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र पर खतरा है। अमेरिका में घटी घटना चिंताजनक है। यहां उत्तर प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने जंगलराज माना है। निर्दोषों पर झूठे मुकदमें और एनएसए नहीं लगाने को कहा है। फर्जी एनकाउण्टर और हिरासत में मौतों पर मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को नोटिसें दी हैं। श्मसान पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है। बेकारी लगातार बढ़ रही है। किसानों को भाजपा सरकारों ने धोखा दिया है। समाजवादी किसान हैं खेती करते है। भाजपा राज में किसानों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।