कोलकाता: IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के सामने 216 रन का टारगेट रखा है। जीत के लिए 216 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 43.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बना लिए। केएल राहुल 64 और कुलदीप यादव 10 रन बनाकर नाबाद लौटे| दूसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका 39.4 ओवर में 215 रनों पर ऑलआउट कर दिया। नुवानिदु फर्नांडो (50) टॉप स्कोरर रहे, जबकि कुसल मेंडिस ने 34 और दुनिथ वेलालेज ने 32 रन की पारी खेली। वनिंदु हसरंगा 21 रन बनाकर आउट हुए। । अविष्का फर्नांडो ने 20 रन बनाए। कप्तान दसुन शनाका 2 रन ही बना सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए| उमरान मलिक को दो सफलताएं मिली| 1 विकेट अक्षर पटेल को मिला|
215 रन के जवाब में भारतीय टीम ने 44वें ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। केएल राहुल ने 64 रन बनाए। जबकि उप कप्तान हार्दिक पंड्या ने 36 रनों की पारी खेली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 75 रन जोड़े। एक समय भारतीय टीम ने 86 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन, पंड्या और राहुल ने टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला।
कप्तान रोहित शर्मा 17, शुभमन गिल 21, विराट कोहली 4 और श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लाहिरू कुमारा और चमिका करुणारत्ने को 2-2 विकेट मिले। जबकि कसुन रजिथा और धनंजय डी सिल्वा के हिस्से एक-एक सफलता हाथ आई।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिता।