मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“..हर माह में दिखाई दे रहा 'समाजवादी' चिंतन ”: अखिलेश ने नेताजी को समर्पित 'समाजवाद के प्रमुख विचारकों की विशेषता वाले' कैलेंडर का किया शुभारंभ

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज समाजवाद के प्रमुख विचारकों की विशेषता वाले 12-पृष्ठों के कैलेंडर का शुभारंभ किया। कैलेंडर पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को समर्पित…

“..हर माह में दिखाई दे रहा 'समाजवादी' चिंतन ”: अखिलेश ने नेताजी को समर्पित 'समाजवाद के प्रमुख विचारकों की विशेषता वाले' कैलेंडर का किया शुभारंभ
“..हर माह में दिखाई दे रहा 'समाजवादी' चिंतन ”: अखिलेश ने नेताजी को समर्पित 'समाजवाद के प्रमुख विचारकों की विशेषता वाले' कैलेंडर का किया शुभारंभ | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज समाजवाद के प्रमुख विचारकों की विशेषता वाले 12-पृष्ठों के कैलेंडर का शुभारंभ किया। कैलेंडर पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को समर्पित किया गया है।  स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विवेकानंद जी को याद करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने जो रास्ता दिखाया है, उसी रास्ते पर चलकर समाज और देश का भला हो सकता है। नकारात्मक राजनीति खत्म हो, समाज में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव दूर हो, अंधविश्वास खत्म हो और समाज की बुराइयों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़े तभी हमारा देश और समाज खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर जाएगा।


अखिलेश यादव ने समाजवादी सिद्धांतों, विचारों एवं संघर्षों पर आधारित वर्ष 2023 का कैलेंडर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी को समर्पित किया। राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैलेंडर के हर माह में समाजवादी चिंतन दिखाई दे रहा है। नेताजी के काम, समाजवादी आंदोलन और नेताजी का संघर्ष दिखाई दे रहा है।


 कैलेंडर को सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कबीर की टीम ने तैयार किया है। विमोचन के अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कबीर, पूर्व एमएलसी शशांक यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे। 


  पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कैलेंडर के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाजवाद पार्टी केवल चुनावी पार्टी नहीं है। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि विवेकानन्द जी और समाजवादियों की सोच एक है।



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''हजारों करोड़ रुपये बह गए लेकिन नदियां अभी भी साफ नहीं हुई हैं। नदियों का प्राकृतिक सौंदर्य खत्म किया जा रहा है और कृत्रिम सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पर्यटकों को लाने-ले जाने वाली नावें अब नहीं रहीं। भाजपा ने पैसा बनाने के लिए पर्यटन पर ध्यान दिया। नाविकों को क्या लाभ मिल रहा है?





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।