मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विशाखापत्तन गैस रिसाव: सचिन तेंदुलकर ने कहा- विजाग से निकलने वाले दृश्य दिल दहला देने वाले..

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक मल्टीनेशनल कंपनी के केमिकल प्लांट में जहरीली गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की जान चली गई,जबकि 1000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| विशाखापट्ट…

विशाखापत्तन गैस रिसाव: सचिन तेंदुलकर ने कहा- विजाग से निकलने वाले दृश्य दिल दहला देने वाले..
विशाखापत्तन गैस रिसाव: सचिन तेंदुलकर ने कहा- विजाग से निकलने वाले दृश्य दिल दहला देने वाले.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक मल्टीनेशनल कंपनी के केमिकल प्लांट में जहरीली गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की जान चली गई,जबकि 1000 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| विशाखापट्टनम में जहरीली गैस लीक होने से मौत पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दुख जताया है।सचिन तेंदुलकर ने कहा, विजाग से निकलने वाले दृश्य दिल दहला देने वाले हैं,साथ ही उन्होने गैस रिसाव से प्रभावित हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना और परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त|





सचिन तेंदुलकर ने विजाग गैस लीक की घटना पर अपने ट्वीट में लिखा है, ' विजाग से निकलने वाले दृश्य दिल दहला देने वाले हैं। गैस रिसाव से प्रभावित हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना और उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपनों को खोया है।






आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक रसायन फैक्टरी में गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई और करीब एक हजार लोग इस जहरीली गैस के संपर्क में आए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बताया कि अब फैक्टरी से गैस रिसाव को लगभग बंद कर दिया गया है लेकिन एनडीआरएफ के अधिकारी तब तक मौके पर मौजूद रहेंगे जब कर यह पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आ जाता है।बता दें कि 1961 में हिंदुस्तान पॉलिमर के रूप में स्थापित, कंपनी को दक्षिण कोरिया के एलजी केम द्वारा लिया गया था और 1997 में एलजी पॉलिमर इंडिया के रूप में नाम दिया गया| यह प्लांट पॉलीस्टाइनिन और एक्सपेंडबल पॉलीस्टायर्न बनाता है|

 











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।