मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बिहार से साइकिल चलाकर पहुंचा किसान, बोला-आंदोलन समाप्त तक यहीं रहूंगा

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बिहार के सिवान से सत्य देव मांझी नामक व्यक्ति ने साइकिल पर 1,100 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने बताया,"मैं चाहता हूं कि मोदी सरकार ज…

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बिहार से साइकिल चलाकर पहुंचा किसान, बोला-आंदोलन समाप्त तक यहीं रहूंगा
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बिहार से साइकिल चलाकर पहुंचा किसान, बोला-आंदोलन समाप्त तक यहीं रहूंगा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बिहार के सिवान से सत्य देव मांझी नामक व्यक्ति ने साइकिल पर 1,100 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने बताया,"मैं चाहता हूं कि मोदी सरकार जल्द से जल्द तीनों कृषि क़ानूनों को रद्द करे। जब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा मैं यहीं रहूंगा।"




कृषि कानूनों के खिलाफ हाड़ कंपा देने वाली ठंड में प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन का आज 22वां दिन है। इसके बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा है। किसानों का कहना है कि चाहे ठंड पड़े या बारिश जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी हम वापस नहीं जाएंगे। सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बढ़ती ठंड से बचने के लिए गैस हीटर लगाए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, 'लोग लकड़ी जलाकर अपना काम चला रहे हैं। किसान नेताओं ने कुछ हीटर मंगाए हैं लेकिन ये गैस से चलते हैं, इनमें खर्चा है।'




भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि दो कदम सरकार पीछे हटे और दो कदम किसान पीछे हटे ताकि दोनों के बीच बातचीत का एक नया प्लेटफार्म तैयार हो और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकले। उन्होंने कहा कि बातचीत में बुजुर्ग नेताओं को रखा जाए जैसे राजनाथ सिंह, अजीत सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लालकृष्ण आडवाणी आदि। उन्होंने कहा कि आज रात वह सिंघु बॉर्डर पर डटे किसानों से भी बातचीत करेंगे और उनसे शीघ्र फैसला करने का माहौल बनाने का अनुरोध करेंगे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।