मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद केजरीवाल सरकार का आया बयान, कहा-COVID-19 रोगियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिए पूरी कोशिश..

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों के समुचित उपचार और शवों के साथ गरिमापूर्ण सलूक नहीं होने को लेकर सुनवाई की।शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान सु…

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद केजरीवाल सरकार का आया बयान, कहा-COVID-19 रोगियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिए पूरी कोशिश..
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद केजरीवाल सरकार का आया बयान, कहा-COVID-19 रोगियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिए पूरी कोशिश.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों के समुचित उपचार और शवों के साथ गरिमापूर्ण सलूक नहीं होने को लेकर सुनवाई की।शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है|




कोविड-19 के उपचार और अस्पतालों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद दिल्ली सरकार ने कहा है कि हम सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणियों को अत्यंत सम्मान और ईमानदारी के साथ स्वीकार करते है|केजरीवाल सरकार ने कहा है कि COVID-19 रोगियों को बेहतर बुनियादी ढांचा स्थापित करने और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।






शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों के समुचित उपचार और शवों के साथ गरिमापूर्ण सलूक नहीं होने को लेकर सुनवाई की। बता दें कि, कोर्ट ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लिया था।  शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि कोरोना मरीज की मौत के बाद उनके परिजनों को इस बारे में सूचना देने की भी जहमत नहीं उठाई जा रही है। कई ऐसे मामले दिखे हैं जिनमें परिजन अपनों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हो पाए हैं।सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने एलएनजेपी अस्पताल की स्थिति को गंभीरता से लिया है और उसे भी जवाब दाखिल करने को कहा गया है।




मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अजीत प्रकाश शाह ने कहा कि, लाशों को अव्यवस्थित तरीके से रखा जा रहा है, यह क्या चल रहा है? सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल शवों को उचित देखभाल और चिंता नहीं कर रहे हैं। मरीजों के परिवारों को भी मौतों के बारे में सूचित नहीं किया जाता है। कुछ मामलों में, परिवार अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए हैं।





न्यायमूर्ति शाह ने कहा, ''शवों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा हैं, शव कचरे में पाए जा रहे हैं ... लोगों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है"।सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और दिल्ली के LNJP अस्पताल सहित राज्य सरकारों को इस मामले पर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया। SC राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा है कि वे रोगी प्रबंधन प्रणाली की स्थिति देखें और उचित स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।मामले की अगली सुनवाई 17 जून को होगी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जून 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।