नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,'कोरोना होते ही अस्पताल न भागें। होम आइसोलेशन में ही रहें। सिसोदिया ने कहा कि,',''मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि अगर कोई भी अस्पताल ऐप पर ठीक जानकारी नहीं देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|
उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा,''कोरोना का 25,000 प्रतिदिन का आंकड़ा अब आगे बढ़ चुका है। 3 अप्रैल को हमारे पास 6,071 बेड थे। आज हमारे पास 19,101 बेड हैं। करीब 2 हफ्ते के समय में तीन गुना से ज्यादा बेड बढ़ा दिए गए हैं। इसमें से 2,500 बेड अभी भी खाली | अगले 4-5 दिन में 2,700 बेड और जुड़ने वाले हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''कोरोना होने पर Panic न करे। होम आइसोलेशन में ही रहें। अधिकतर लोग HOME ISOLATION में ही ठीक हो रहे है। अगर तबियत ज्यादा खराब है तो App में जिस भी अस्पताल में Bed खाली है, उस अस्पताल में जाए। अस्पताल Bed देने से मना करता है तो मुख्यमंत्री जी ने अस्पताल पर कार्यवाही के निर्देश दिए है।