मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गर्भवती होने के बावजूद सड़क पर उतरीं DSP शिल्पा साहू, लोगों से करवा रही हैं कोरोना गाइडलाइन का पालन, CM बघेल ने सराहा

दंतेवाड़ा:छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा कर्तव्यपरायणता की मिसाल प्रस्तुत की जा रही है। कोरोना काल में कर्तव्यपरायणता की एक ऐसी ही मिसाल दंतेवाड़ा की डीएस…

गर्भवती होने के बावजूद सड़क पर उतरीं DSP शिल्पा साहू, लोगों से करवा रही हैं कोरोना गाइडलाइन का पालन, CM बघेल ने सराहा
गर्भवती होने के बावजूद सड़क पर उतरीं DSP शिल्पा साहू, लोगों से करवा रही हैं कोरोना गाइडलाइन का पालन, CM बघेल ने सराहा | फ़ोटो: TVL News

दंतेवाड़ा:छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा कर्तव्यपरायणता की मिसाल प्रस्तुत की जा रही है। कोरोना काल में कर्तव्यपरायणता की एक ऐसी ही मिसाल दंतेवाड़ा की डीएसपी शिल्पा साहू ने भी प्रस्तुत की है। दांतेवाड़ा में 5 महीने से गर्भवती DSP शिल्पा साहू द्वारा लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।




गर्भवती होने के बावजूद वे सड़क पर उतर कर ड्यूटी कर रही हैं। कोरोना काल के नियम तोड़ने वालों को वे अपनी टीम के साथ समझाइश दे रही हैं। शिल्पा साहू ने बताया, "देश में कोरोना का प्रभाव बहुत बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए दांतेवाड़ा में भी लॉकडाउन लगाया गया है। हमारी टीम भी तैनात है।"




मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के दौरान डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कर्तव्यपरायणता की अनुकरणीय मिसाल समाज के सामने प्रस्तुत की है। 




गौरतलब है कि लाकडाउन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जहां शासकीय अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, वहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, उनके लिए प्लाज्मा, दवाओं का इंतजाम कराने उन्हें आवश्यक जानकारियां मुहैया कराने आदि के लिए समाजसेवी संस्थाएं दिन रात काम कर रही हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर शासन-प्रशासन की मुस्तैदी के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन, उद्योग तथा व्यापार जगत के लोग भी मदद के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।