मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए झटके, 5.4 मापी गई तीव्रता

नई दिल्‍ली :Tremors felt in Delhi-NCR: दिल्‍ली-एनसीआर में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं| रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई| इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल में…

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए झटके, 5.4 मापी गई तीव्रता
दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए झटके, 5.4 मापी गई तीव्रता | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली :Tremors felt in Delhi-NCR: दिल्‍ली-एनसीआर में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं| रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई| इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल में ही रहा है| दिल्‍ली-एनसीआर में आए भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए|



नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के  मुताबिक, भूकंप आज शाम 7:57 पर आया, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था|



इससे पहले 9 नवंबर को भी दिल्‍ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए थे| 9 नवंबर की रात 1:57 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई थी| इसका केंद्र नेपाल में था| भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था|



 नेपाल में मंगलवार (8 नवंबर की) रात 09:07 बजे से लेकर बुधवार तड़के 2:12 बजे तक पांच घंटे के भीतर तीन बार भूकंप आया था| सभी 3 भूकंपों का केंद्र नेपाल का डोती जिला रहा| भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी|  नेपाल के दोती जिले में स्थानीय समयानुसार लगभग 2:12 बजे भूकंप के बाद घर गिरने से 6 लोगों की मृत्यु हुई| जिले भर में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए थे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।