नई दिल्ली: दिल्ली उपराज्यपाल की मंजरी के बाद राज्य विधानसभा ने अपने सदस्यों के वेतन में वृद्धि के लिए विधेयक पारित किया| उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा,''दिल्ली विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर और विपक्ष के नेताओं का वेतन बढ़ाने का विधेयक पास हुआ है। पिछले करीब 11 साल से दिल्ली के विधायकों को 12,000 रुपए वेतन मिलता था जिसे बढ़ाकर एक बार 30,000 रुपए किया गया था|
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,''भत्ते सहित अब इस वेतन को 90,000 रुपए किया गया है। पिछले 7 साल में इस पर कई बार चर्चा हुई है। केंद्र सरकार को इस पर कुछ आपत्ति थी और उन्होंने कुछ सुझाव दिए थे। हमने सुझावों को मानते हुए इसे पारित किया है। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इसको पास करेगी|
दिल्ली के विधायकों का वेतन बढ़ाने संबंधी लंबित बिल को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 30 जून को मंजूरी दे दी थी| विधायकों के वेतन में 66.67 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है| दिल्ली सरकार ने सोमवार से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया|