लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में 6 शातिर गैंगस्टर अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही गयी की| लगभग 09 करोड़ 62 लाख रूपये की संपत्ति की जब्त गई|
खीरी SDM पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि,'पसगवां थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों की एक गैंग अपराधिक कार्य और सरकारी जमीनों पर कब्जा करती है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। 9 करोड़ 62 लाख रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क की गई और सरकारी जमीनों को भी छुड़ाया है। 6 मकानों पर कार्रवाई हुई है|
रविवार को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के नेतृत्व में थाना पसगवां, थाना मोहम्मदी, थाना हैदराबाद, थाना मैगलगंज, थाना गोला एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मु.अ.सं. 243/2022 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना पसगवां से सम्बन्धित के 6 अभियुक्तों क्रमशः
सरवर खां पुत्र इरशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन/ट्रैक्टर कीमती 1,27,86,400/- रुपए, शब्बन खां पुत्र इरशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन कीमती 68,90,200/- रुपए, दिलशाद खां पुत्र शमशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन कीमती 68,13,000/- रुपए, सब्बीर खां पुत्र इरशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन कीमती 42,94,600/- रुपए, बाबू खां पुत्र इऱशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन कीमती 1,31,59,600/- रुपए तथा महबूब खां पुत्र शमशाद खां की चल अचल सम्पत्ति मकान/जमीन कीमती 1,36,27,400/- रुपए की सम्पत्ति जब्त की गई। अभियुक्तगण महबूब खां आदि की कुल 9,61,24,800 रुपये (नौ करोड़, इकसठ लाख, चौबीस हजार, आठ सौ रुपये) की सम्पत्ति जब्त की गई है।