नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी हुई। दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की और कहा कि जांच चल रही है। बता दें कि आफताब पूनावाला फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।
गौरतलब है कि, आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन-रिलेशनशिप पार्टनर श्रद्धा को गला घोंटकर मार डाला| इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए| शव के टुकड़ों को करीब तीन सप्ताह तक घर में ही एक फ्रीज में रखे रहा| इन शव के टुकड़ों को वह दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रात में फेंकता था| करीब छह महीने बाद इस मामले का खुलासा हुआ है|
दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था| 17 नवंबर को पुलिस कस्टडी को पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया| अदालत ने 22 नवंबर को फिर से पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 09 दिसंबर, 2022 तक 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था| पुलिस को अभी तक श्रद्धा वॉकर की खोपड़ी और शरीर के अन्य हिस्से नहीं मिले हैं|
“आफताब मुझे मार डालेगा, टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा”: श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से की थी शिकायत
श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए आफताब ने कई हथियारों का किया था इस्तेमाल
मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया
पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर 'चेहरा' जला दिया था, आरोपी आफताब का कबूलनामा