मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक टीवी शो के सेट पर शनिवार को आत्महत्या करने वाली टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के सह-कलाकार शीजान मोहम्मद खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया| तुनिषा शर्मा के को-स्टार और आरोपी शीज़ान खान को मुंबई की वसई अदालत ने आज रविवार को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक,'' शीजान मोहम्मद खान के साथ तुनिशा शर्मा रिलेशनशिप में थी| 15 दिनों पहले शीजान ने तुनिषा शर्मा से ब्रेकअप कर लिया था| ब्रेकअप से वो परेशान और तनाव में थी| इसी वजह से तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है|
मुंबई ACP के मुताबिक,''तुनीषा शर्मा की मृत्यु फांसी पर लटकने से हुई है। उसकी मां का कहना है कि उसका ब्रेकअप हुआ था इसी वजह से उसने फांसी लगाई है।
मुंबई पुलिस के ACP चंद्रकांत जाधव ने कहा कि,'' एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा एक टीवी शो में काम करती थीं। तुनिषा शर्मा और शीज़ान खान के बीच प्रेम संबंध था। उस लड़के ने 15 दिन पहले ब्रेकअप किया था जिसके बाद तुनिशा ने अपने शो के सेट के रेस्ट रूम में आत्महत्या कर ली थी| एक्ट्रेस तुनिषा की मां ने शिकायत दर्ज़ कराई जिसके बाद आरोपी(शीज़ान खान) को गिरफ़्तार किया गया। उसकी आज वसई कोर्ट में पेशी हुई जहां उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है|
मेडिकल जांच में प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं
मुंबई ACP ने कहा कि,''हमें शीज़ान खान की 4 दिन की रिमांड मिली हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच करेगी। तुनीषा शर्मा की मृत्यु फांसी पर लटकने से हुई है। उसकी मां का कहना है कि उसका ब्रेकअप हुआ था इसी वजह से उसने फांसी लगाई है। उसकी मेडिकल जांच में प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं हुई|
पुलिस के पास अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं: शीजान खान के वकील
शीजान खान के वकील शरद रे ने बताया,''शीजान खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है। उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की जांच अभी बाकी है|
मुंबई से सटे नायगांव में 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| पुलिस के मुताबिक,'' शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे एक्ट्रेस तुनिषा का शव मेकअप रूम के बाथरूम में लटका मिला था| सेट पर मौजूद लोग उसे समीप के जुचन्द्र के एक अस्पताल ले गए| वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
पुलिस ने मौके पर जांच की और कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है| बताया था कि,''टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इसकी जांच करेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है|
20 वर्षीय एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर की
तुनिशा का जन्म 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में हुआ था| टीवी सीरियल्स के साथ-साथ वह फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं| तुनिषा शर्मा ने सोनी टीवी के धारावाहिक, महाराणा प्रताप के साथ चंद कंवर के रूप में अपना करियर शुरू किया। उसके बाद वह कलर्स टीवी के चक्रवर्तीं अशोक सम्राट में राजकुमारी अहिंकारा की भूमिका में नज़र आयी। 2016 में, उन्होंने फिल्म फितूर में कटरीना कैफ के बचपन की भूमिका का अभिनय किया| उसी वर्ष, उन्होंने बार बार देखो में नन्ही दीया, और कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह में मिनी के रूप में भी अभिनय किया। इसके बाद वह शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह में मेहताब कौर की भूमिका में दिखाई दी।
वह कलर्स टीवी के 'इंटरनेट वाला लव' में अध्या वर्मा की भूमिका में भी नज़र आयी थी। इसके अलावा, तुनिशा इस वक्त सोनी सब टीवी के सीरियल 'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' में अहम किरदार निभा रही थीं। वह इस सीरियल में शहजादी मरियम बनी थीं।