मुंबई: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में तुनिषा शर्मा के को-स्टार और आरोपी शीज़ान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा मौत मामले में अब तक 14 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं| वालिव पुलिस ने शीज़ान खान को गिरफ्तार कर आज रविवार को उसे मुंबई की वसई कोर्ट में पेश किया| कोर्ट ने शीज़ान खान को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है|
शीजान खान के वकील शरद रे ने बताया,''शीजान खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है। उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की जांच अभी बाकी है|
मुंबई से सटे नायगांव में 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| पुलिस के मुताबिक,'' शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे एक्ट्रेस तुनिषा का शव मेकअप रूम के बाथरूम में लटका मिला था| सेट पर मौजूद लोग उसे समीप के जुचन्द्र के एक अस्पताल ले गए| वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
तुनिषा शर्मा के रिश्तेदार पवन शर्मा ने बताया,''अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड इलाके में किया जाएगा|