मुंबई: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की हत्या के मामले में वसई कोर्ट ने आरोपी शीज़ान खान को कल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार सह-कलाकार शीज़ान खान की पुलिस हिरासत आज समाप्त हो रही थी| इसलिए आज पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग की| अदालत ने शीज़ान की कस्टडी को 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है| हालांकि, पुलिस ने कोर्ट से 2 दिनों की पुलिस कस्टडी की मांग की थी| लेकिन अदालत ने एक दिन की पुलिस कस्टडी दी है|
आरोपी शीज़ान के वकील शरद रे ने कहा कि,''तुनिषा की मां ने आरोप लगाया है कि शीज़ान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था इसलिए हिरासत को 1 दिन बढ़ाया गया है पर निकलकर कुछ नहीं आएगा। शीज़ान के खिलाफ ना कोई सबूत था, ना निकला है और न निकलेगा क्योंकि सारे आरोप निराधार हैं|
तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने आज ही कहा था कि,''शीज़ान को सजा मिलने तक चैन से नहीं बैठूंगी। तुनिषा ने शीज़ान से उसकी गर्लफ्रेंड के चैट का पूछा तो उसने तुनिषा को थप्पड़ मारा और बोला हमारा कोई रिश्ता नहीं है। तुनिषा के व्यवहार में बदलाव आया था। शीजान, तुनिषा को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था|, शीज़ान उसे कमरे से ले गया लेकिन एम्बुलेंस को फोन नहीं किया। यह मर्डर भी हो सकता है... शीजान ने उसे (तुनिषा को) हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर किया था|
बता दे कि, मुंबई से सटे नायगांव में 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार, 24 दिसंबर को सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| 24 दिसंबर को टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा की लाश वॉशरूम में लटकी मिली थी| सेट पर मौजूद लोग उसे समीप के जुचन्द्र के एक अस्पताल ले गए| वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
नायगांव स्थित एफ एंड बी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा था कि,'' उनकी (तुनिषा शर्मा) मृत्यु शाम 4:20 पर हुई थी और उनको 5-7 मिनट पहले लाए थे। सेट पर मौजूद सहयोगी उनको यहां लाए थे। उनके शरीर में हलचल और पल्स नहीं थी, सांस नहीं चल रही थी, आंख की पुतली भी सिकुड़ गई थी|
15 दिन पहले ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान ने किया था 'ब्रेकअप', तनाव में थीं एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालिव पुलिस ने 25 दिसंबर को एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया था। शीजान खान के साथ तुनिशा शर्मा रिलेशनशिप में थी| 15 दिनों पहले शीजान ने तुनिषा शर्मा से ब्रेकअप कर लिया था| ब्रेकअप से वो परेशान और तनाव में थी| इसी वजह से तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है
तुनिषा शर्मा मौत मामले पर वालीव पुलिस के मुताबिक,'' मौत से पहले तुनिषा शर्मा और शीज़ान के बीच बहस हुई थी। पुलिस ने उस समय के सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं जब बहस हुई थी|