एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में गर्भवती महिला की कथित तौर पर पीट- पीटकर हत्या का मामला सामने आया। एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन में गर्भवती महिला की मंगलवार/बुधवार की रात मौत हो गई। मृतका प्रभा के चेहरे व पेट पर चोट के निशान हैं। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी नवाब सिंह की बेटी प्रभा की शादी वर्ष 2019 में गांव नगला मोहन के रहने वाले संदीप के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है शादी के कुछ समय बाद उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी| जिसके न मिलने पर रंजना को मारा पीटा जाता था|
मायके वालों ने आरोप लगाया,'' मंगलवार /बुधवार रात ससुरालीजन ने उनकी बेटी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। मायके वालों के मुताबिक, बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद वे बेटी के ससुराल पहुंचे। घर से सभी ससुरालीजन फरार थे|
एटा के एडिशनल SP धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा, "थाना पिलुआ के गांव नगला मोहन में एक विवाहिता की मौत की सूचना मिली। महिला के चेहरे और हाथ पर चोटों के निशान हैं। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज़ करके पोस्टमार्टम कराया है"