मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

खाद की कालाबाजारी पर किसान त्रस्त, समिति संचालक रामबृक्ष शर्मा पर गंभीर आरोप

बस्ती जनपद के कुदरहा ब्लॉक अंतर्गत साधन सहकारी समिति जगरनाथपुर में किसानों के हक पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है।सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली यूरिया खाद अब किसानों तक नहीं, बल्कि प्राइवेट दुकानों त…

खाद की कालाबाजारी पर किसान त्रस्त, समिति संचालक रामबृक्ष शर्मा पर गंभीर आरोप
खाद की कालाबाजारी पर किसान त्रस्त, समिति संचालक रामबृक्ष शर्मा पर गंभीर आरोप — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती जनपद के कुदरहा ब्लॉक अंतर्गत साधन सहकारी समिति जगरनाथपुर में किसानों के हक पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है।

सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली यूरिया खाद अब किसानों तक नहीं, बल्कि प्राइवेट दुकानों तक पहुंचाई जा रही है, वो भी समिति संचालक के संरक्षण में!


आरोप है कि समिति संचालक रामबृक्ष शर्मा द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है। किसानों को समय पर खाद नसीब नहीं हो रही, लेकिन समिति का खाद प्राइवेट दुकानदारों को बेच दिया गया। नतीजतन, अब मजबूर किसान प्राइवेट दुकानों पर महंगे दामों पर खाद खरीदने को विवश हैं।


यह कोई अफवाह नहीं, खुद समिति संचालक ने स्वीकार किया है कि 200 बोरी यूरिया खाद के स्टॉक में गड़बड़ी है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी है, और वो जल्द ही "मशीन से खाद को खारिज कर" स्टॉक दुरुस्त कर देंगे।


अब सवाल यह उठता है कि —

क्या गड़बड़ी स्वीकार करने भर से किसान का नुकसान पूरा हो जाएगा?

क्या इस कबूलनामे के बाद भी कार्रवाई सिर्फ कागज़ों तक सीमित रहेगी?


याद दिला दें कि कुछ ही दिन पहले कुदरहा बाजार में भी खाद की कालाबाजारी का बड़ा मामला उजागर हुआ था। वहां समिति संचालक और एक प्राइवेट दुकानदार पर कार्रवाई हुई थी। बावजूद इसके, जिले में खाद की कालाबाजारी पर लगाम नहीं लग पाई है।


दरअसल, सरकारी समितियां ही प्राइवेट दुकानों को खाद बेच रही हैं। फिर वही खाद किसानों को मानक से ज्यादा कीमत पर बेची जाती है। यानी "मुनाफा ऊपर, मारा-मारी नीचे।"


अब सबसे बड़ा सवाल यही है —

क्या खाद माफियाओं पर लगेगा शिकंजा?

या फिर यह सारा मामला भी सिर्फ फाइलों की धूल और नेताओं के बयानों में दम तोड़ देगा?

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।