मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

समय के साथ जो देश 'आधुनिक टेक्नोलॉजी' को नहीं अपनाता, समय उसे पीछे छोड़कर आगे निकल जाता है: गुजरात में बोले पीएम मोदी

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में इंडियास्टैक ग्लोबल, माईस्कीम और मेरी पहचान-नेशनल सिंगल साइन…

समय के साथ जो देश 'आधुनिक टेक्नोलॉजी' को नहीं अपनाता, समय उसे पीछे छोड़कर आगे निकल जाता है: गुजरात में बोले पीएम मोदी
समय के साथ जो देश 'आधुनिक टेक्नोलॉजी' को नहीं अपनाता, समय उसे पीछे छोड़कर आगे निकल जाता है: गुजरात में बोले पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में इंडियास्टैक ग्लोबल, माईस्कीम और मेरी पहचान-नेशनल सिंगल साइन ऑन का उद्घाटन किया। डिजिटल इंडिया भाषिणी और जेनेसिस का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे| 



अश्विनी वैष्णव ने कहा,''जब स्टार्टअप इंडिया शुरू हुआ था तब प्रतिपक्ष किस तरह कटाक्ष करता था। 2014 में जहां मात्र 400-700 स्टार्टअप थे लेकिन आज 73 हज़ार स्टार्टअप हैं। इन स्टार्टअप ने 7 लाख रोजगार का सृजन किया| 2014 में भारत में जहां 2-5 यूनिकॉर्न थे और आज 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं। आज हमें दुनिया के 3 सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में स्वीकारा गया है|



PM मोदी ने कहा कि,'आज का ये कार्यक्रम 21वीं सदी में निरंतर आधुनिक होते भारत की एक झलक लेकर आया है, तकनीक का सही इस्तेमाल पूरी मानवता के लिए कितना क्रांतिकारी है इसका उदाहरण भारत ने डिजिटल इंडिया अभियान के तौर पर पूरे विश्व के सामने रखा है|



उन्होंने कहा,'मुझे खुशी है कि 8 वर्ष पहले शुरू हुआ ये अभियान बदलते हुए समय के साथ खुद को विस्तार दे रहा है। हर साल डिजिटल इंडिया अभियान में नए आयाम जुड़े हैं, नई तकनीक का समावेश हुआ है।आज जो नए प्लेटफार्म और प्रोग्राम लॉन्च हुए हैं, वो इसी श्रृंखला को आगे बढ़ा रहे हैं| इनका बड़ा लाभ भारत के बड़े इकोसिस्टम को होगा।



पीएम मोदी ने कहा,' समय के साथ जो देश आधुनिक टेक्नोलॉजी को नहीं अपनाता, समय उसे पीछे छोड़कर आगे निकल जाता है। तीसरी औद्योगिक क्रांति के समय भारत इसका भुक्तभोगी रहा है। लेकिन आज हम ये गर्व से कह सकते हैं कि भारत चौथी औदयोगिक क्रांति, इंडस्ट्री 4.0 में दुनिया को दिशा दे रहा है|



उन्होंने कहा,'सिर्फ 8-10 साल पहले की स्थितियों को याद कीजिए... Birth certificate लेने के लिए लाइन, बिल जमा करना है तो लाइन, राशन के लिए लाइन, एडमिशन के लिए लाइन, रिजल्ट और सर्टिफिकेट के लिए लाइन, बैंकों में लाइन, इतनी सारी लाइनों का समाधान भारत ने Online होकर किया|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'8 साल पहले इंटरनेट डेटा के लिए जितने पैसे खर्च करने पड़ते थे उससे कई गुना कम यानी एक प्रकार से नगण्य में आज उससे भी बेहतर इंटरनेट डेटा सुविधा मिल रही है|



उन्होंने कहा,DBT के माध्यम से बीते 8 साल में 23 लाख करोड़ रुपए से अधिक सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे गए हैं। इस तकनीक की वजह से देश के 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचे हैं| गांव में सैंकड़ों सरकारी सेवाएं डिजिटली देने के लिए पिछले 8 वर्ष में 4 लाख से अधिक नए कॉमन सर्विस सेंटर जोड़े जा चुके हैं। आज गांव के लोग इन केंद्रों से डिजिटल इंडिया का लाभ ले रहे हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।