मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा ने यूपी को बना दिया 'क्राइम स्टेट', सौ दिनों में सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र और हुआ कमजोर: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सौ दिनों में सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र और कमजोर हुआ है। भाजपा सरकार के सौ…

भाजपा ने यूपी को बना दिया 'क्राइम स्टेट', सौ दिनों में सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र और हुआ कमजोर: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश
भाजपा ने यूपी को बना दिया 'क्राइम स्टेट', सौ दिनों में सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र और हुआ कमजोर: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सौ दिनों में सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र और कमजोर हुआ है। भाजपा सरकार के सौ दिन में मुख्यमंत्री जी जिन उपलब्धियों को बताया है, वे सब झूठ का पुलिंदा और भाजपा की फरेबी राजनीति का हिस्सा है। भाजपा अपना गोरखधंधा बंद करे। जनता इसकी सच्चाई को समझ चुकी है। भाजपा का झूठ का व्यापार अब नहीं चल सकेगा। 



सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''भाजपा सरकार विद्वेष की भावना से समाजवादी पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। भाजपा सरकार सौ दिनों में विकास के सपने तो खूब दिखाती रही है परन्तु जमीन पर उसकी एक भी योजना नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा ने अपने किये गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। वैसे भी झूठ फरेब की राजनीति का जीवन लम्बा नहीं होता है। 



अखिलेश यादव ने कहा,भाजपा सरकार ने सौ दिन मे प्रदेश की जनता पर जिस तरह का अत्याचार किया है इतिहास में उसकी दूसरी मिसाल नहीं है। किसान और नौजवान आत्महत्या पर विवश है। झांसी में भ्रष्टाचार के कारण किसान और इलाहाबाद में अग्निवीर योजना से क्षुब्ध नौजवान छात्र की आत्महत्याएं भाजपा की अहंकारी और गलत नीतियों के ताजा उदाहरण है।



उन्होंने कहा,''अपराधी सत्ता के संरक्षण में अपना अंधाधुंध विकास कर रहे है। बीजेपी कार्यकर्ता और नेता लोगो को डरा धमका रहे है। एक तरफ लोगों के पास रोजगार नहीं है, दूसरी तरफ लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है। 



अखिलेश ने कहा,''भाजपा सरकार के सौ दिन अन्याय, अत्याचार, अपराध, अहंकार, लूट, हत्या, दलाली, भ्रष्टाचार के रूप में जाने जाएंगे। इन सौ दिनों में जनता कराह उठी है। भाजपा ने यूपी को क्राइम स्टेट बना दिया है। थाने और तहसीलें दलाली के अड्डे बन गए हैं। आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं है। हर वर्ग परेशान है। 



उन्होंने कहा,''भाजपा सरकार विपक्ष को नेस्तनाबूद कर 30-40 साल शासन करने की घोषणा के साथ जिस अहंकार का प्रदर्शन कर रही है उसकी हकीकत जनता अच्छी तरह से जानती है। सत्ता की लोभी भाजपा समाज में नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करके सत्ता में बने रहना चाहती है। भाजपा यूपी ही नहीं पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या की पर्याय बन चुकी है। जनता अब सन् 2024 में भाजपा से पूरा हिसाब करेगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।