गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,' जिस घर का दरवाजा वो (अमित शाह) बजाएं या डोर-टू-डोर कैंपेन में वो जाएं तो उन्हें लाल सिलेंडर जरूर दिखाएं कि जिस समय वे सरकार में आए थे उस समय सिलेंडर की कीमत क्या थी और आज क्या है|
अखिलेश यादव ने कहा,'भाजपा को जनता को बताना चाहिए कि वे 3 कृषि कानून उनके लिए कैसे फायदेमंद थे और अब जब उन्होंने इसे वापस ले लिया है, तो उन्हें भी कहना चाहिए कि वे उनके लिए कैसे फायदेमंद नहीं थे। भाजपा ने किसानों का अपमान किया, उनकी आय दोगुनी नहीं की|
RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा,'उ.प्र. चुनाव में फैसला मतदाताओं को करना है। एक तरफ वो सरकार है जो किसानों को दबाना चाहती है, जहां कोई सुनवाई नहीं होती, जहां कोई वादा पूरा नहीं होता और दूसरी तरफ RLD और सपा का प्रयास है। हमें मुकाबला झूठ और नफरत फैलाने वाले लोगों से करना है|