मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: यूरिया की बिक्री में गड़बड़ी करने पर 4 सचिवोें के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू, डीएम ने दिए आदेश, 35 दुकानों के लाइसेंस निलंबित

● यूरिया खाद की विक्री में गड़बड़ी करने पर कार्यवाही● 04 सचिवोें के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू, डीएम ने दिए आदेश● 35 दुुकानों के लाइसेन्स निलम्बित, 04 के खिलाफ एफआईआर दर्ज● खाद की 577 दुकानों पर हुई…

गोंडा: यूरिया की बिक्री में गड़बड़ी करने पर 4 सचिवोें के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू, डीएम ने दिए आदेश, 35 दुकानों के लाइसेंस निलंबित
गोंडा: यूरिया की बिक्री में गड़बड़ी करने पर 4 सचिवोें के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू, डीएम ने दिए आदेश, 35 दुकानों के लाइसेंस निलंबित — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

● यूरिया खाद की विक्री में गड़बड़ी करने पर कार्यवाही

● 04 सचिवोें के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू, डीएम ने दिए आदेश

● 35 दुुकानों के लाइसेन्स निलम्बित, 04 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

● खाद की 577 दुकानों पर हुई छापेमारी, 17 के लाइसेन्स निरस्त




गोंडा:उर्वरकों की बिक्री में गड़बड़ी कर कालाबाजारी व ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ डीएम डा0 नितिन बंसल की कार्यवाही लगातार जारी है। जिलाधिकारी ने गड़बड़ी करने वाले  04 साधन सहाकारी समितियों के सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी है वहीं डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को 20 दुकानदारों का लाइसेन्स निलम्बित कर दिया है।




बताते चलें कि जिले में यूरिया की कृत्रिम कमी दिखाकर किसानों से ओवर रेटिंग और यूरिया की काला बाजारी करने वाले दुकानदार जिला प्रशासन के निशाने पर आ चुके हैं और ऐसे लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के साथ ही इसमें संलिप्त सरकारी कर्मियों के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है।





जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया कि यूरिया की बिक्री में गड़बड़ी करने पर बभनजोत साधन सहकारी समिति अल्लीपुर व हथियागढ़, साधन सहकारी समिति मनकापुर तथा साधन सहकारी समिति तिरखा बुजुर्ग विकासखण्ड छपिया के सचिव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई है। इसी प्रकार गड़बड़ी के आरोप में चार दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है|जिसमें केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार अन्तर्गत बिक्री केन्द्र खोड़ारे के बिक्रेता अनिल कुमार वर्मा, चन्दापुर वजीरगंज के विक्रेता कृष्ण कुमार चैहान, मनकापुर के खाद विक्रेता मिश्रा खाद भण्डार तथा रूपईडीह अन्तर्गत सचिव सचिव योगेश कुमार शुक्ल पुत्र शिवनरायन शुक्ल ग्राम पैडीबरा विकास खण्ड रूपईडीह एवं सुहेल पुत्र मुस्लिम ग्राम गेंन्धरिया जनपद बहराइच के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।




जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि अब तक जनपद में 577 छापे मारे गए हैं तथा 99 नमूना को जांच के लिए भेजा गया है तथा 17 दुकानों के लाइसेन्स निरस्त भी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 35 दुकानों के लाइसेन्सों के निलम्बन की कार्यवाही की गई है। यूरिया की उपलब्धता व आपूर्ति के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष सितम्बर माह अन्त खरीद हेतु निर्धारित यूरिया के लक्ष्य 55420 मीटरिक टन के सापेक्ष अगस्त माह में ही लक्ष्य से अधिक 55505 मीटरिक टन यूरिया की खरीद की जा चुकी है। 




खरीद की गई कुल यूरिया में से 16055 मीटरिक टन यूरिया जिले की सोसाइटियों तथा शेष यूरिया प्राइवेट दुकानदारों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि आगामी गुरूवार तक इफको कम्पनी की 2650 मीटरिक टन अतिरिक्त यूरिया (लगभग 58890 बोरी) की रैक आ जाएगी। उन्होंने कहा है कि बिना पीओएम मशीन के बिक्री, ओवर रेटिंग तथा कृत्रिम कमी दिखाकर किसानों को परेशान करने की शिकायत पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाएगी।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।