मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा: शौचालय तो बन गए फिर भी खुले में शौच जाते लोग, प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती...जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी

गोंडा: प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत यूपी के तमाम गांवों में शौचालयों की सुविधा दी गई है, ताकि ग्रामीणों के खुले में शौच जाने पर अंकुश लग पाए। लेकिन जिम्मेदारों की अ…

गोंडा: शौचालय तो बन गए फिर भी खुले में शौच जाते लोग, प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती...जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी
गोंडा: शौचालय तो बन गए फिर भी खुले में शौच जाते लोग, प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती...जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत यूपी के तमाम गांवों में शौचालयों की सुविधा दी गई है, ताकि ग्रामीणों के खुले में शौच जाने पर अंकुश लग पाए। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी और जागरूकता की कमी अभी भी इस अभियान में रोड़ा बना हुआ है। जी हां गोंडा जिले के ज्यादातर गांवों में पैसा भी खर्च हो गया, शौचालय बनकर तैयार भी हो गए, फिर भी ग्रामीण उपयोग करने से कतरा रहे हैं।कई जगह ऐसी भी है जहां बजट की कमी के चलते कुछ शौचालय आधर में लटके हुए हैं लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जहां शौचालय का निर्माण हो गया है वहां के लोग उस शौचालय का प्रयोग क्यों नहीं कर रहे हैं क्या ऐसे ही भारत को खुले में शौच मुक्त किया जा सकता है।




 गोंडा जिले के मुजेहना विकास खण्ड के डेबरीकला ग्राम पंचायत के मजरा सुग्गापुर गांव में कई शौचालय तो बने हुए हैं। लेकिन सालों से ग्रामीण उपयोग नहीं कर रहे हैं। घास फूस से पूरे शौचालय को ढक दिया गया है। ऐसा दृश्य आपको हर विकासखंड के ग्राम पंचायतों में देखने को मिल जाएगा। गांव में शौचालय होने के बाद भी लोग खुले में शौच जा रहे हैं। वहीं जब विभागीय अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि लगातार टीम द्वारा लोगों को जागरुक किया जा रहा है, फिर भी ग्रमाीण नहीं मानेंगे तो आखिर में रिकवरी किया जाएगा।




वहीं मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी से बात की गई तो उनका कहना है कि हम लगातार सर्वे कर रहे हैं। सर्वे में देखा जाएगा कि  कौन से लाभार्थी हैं जो शौचालय से वंचित हैं। साथ ही हम सर्वे के माध्यम से यह भी पता कर रहे हैं कि जहां पर शौचालयों का निर्माण हो चुका है, वहां के ग्रामीण आखिर क्यों उसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि जागरूकता के तहत सभी को शौचलय का उपयोग करने के लिए मोटिवेट करें। इसके बाद भी अगर ग्रामीण नहीं मानते हैं तो हम दिए गए धनराशि की रिकवरी करेंगे।








रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।