नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं के बीच 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने को लेकर आज फिर बैठक हुई जो बेनतीजा रही।आज यानी गुरुवार को दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीसरी दौर की बातचीत हुई| कल फिर होगी बैठक| ट्रैक्टर रैली को लेकर किसानों से बात करने के लिए दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर एस.एस. यादव सिंघु बॉर्डर के पास एक रिजॉर्?? पहुंचे थे|
बैठक में दिल्ली पुलिस ने कहा कि आउटर रिंग रोड पर अनुमति देना मुश्किल है और सरकार भी इसके लिए तैयार नहीं है। लेकिन ने साफ किया है कि वो हर हाल में दिल्ली के रिंग रोड पर ही रैली करेंगे। जिस पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि ठीक है हम देखते है। कल हमारी पुलिस के साथ फिर बैठक होगी|
स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा कि, ट्रैक्टर रैली के बारे में हमारी दिल्ली, हरियाणा, यूपी पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत...। आज इसका तीसरा दौर है। 26 जनवरी को किसान गणतंत्र परेड पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। इससे इस देश के गणतंत्र की शोभा बढ़ेगी।
किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि,बैठक में दिल्ली पुलिस ने कहा कि आउटर रिंग रोड पर अनुमति देना मुश्किल है और सरकार भी इसके लिए तैयार नहीं है। लेकिन हमने कह दिया है कि हम रिंग रोड पर ही रैली करेंगे। फिर उन्होंने (पुलिस) कहा कि ठीक है हम देखते है। कल हमारी पुलिस के साथ फिर बैठक होगी| फिलहाल,''दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं के बीच 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने को लेकर आज फिर बैठक हुई जो बेनतीजा रही। पुलिस उन्हें केएमपी एक्सप्रेसवे पर परेड करने के लिए मनाती रही लेकिन किसान दिल्ली के अंदर आउटर रिंग रोड पर ही परेड निकालने के लिए अड़े हैं।
उधर,''दिल्ली पुलिस ने हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल और गणतंत्र दिवस के दिन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। गौरतलब है कि इस बार 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी जिसके लिए कई रूट डायवर्ट या बंद रहेंगे। अगर आप यह एडवाइजरी देख कर नहीं निकले तो परेशानी उठानी पड़ सकती है।
ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल ने कहा कि,''23 जनवरी को विजय चौक, रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड पर ट्रैफिक को अनुमति नहीं होगी। मेरी लोगों से अपील है कि 23 जनवरी की सुबह जब भी घर से निकलें तो ट्रैफिक एडवाइज़री को मद्देनज़र रखें। 26 जनवरी को सुबह 4 बजे से नेताजी सुभाष मार्ग को भी बंद कर दिया जाएगा|
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मनीष अग्रवाल ने कहा कि,''गणतंत्र दिवस परेड मार्ग छोटा कर दिया गया है और आमंत्रितों की संख्या कम हो गई है। COVID19 प्रोटोकॉल बनाए रखने के लिए मेडिकल टीमों को तैनात किया जाएगा और टिकट या निमंत्रण कार्ड के बिना कोई प्रवेश नहीं किया जाएगा|
26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के बारे में एक सवाल पर ज्वाइंट सीपी(ट्रैफिक) मनीष अग्रवाल ने कहा कि,'गणतंत्र दिवस परेड को बिना किसी व्यवधान के कराना हमारा कर्तव्य है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं| गणतंत्र दिवस परेड के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना दिल्ली पुलिस का काम है और हम इसके उपभोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अभी भी किसी विशेष उपाय की बात नहीं कर सकते है|