मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की: बायद सीट से पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के पुत्र लड़ेंगे' चुनाव, पालनपुर से महेश पटेल को टिकट

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज बुधवार को 37…

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की: बायद सीट से पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के पुत्र लड़ेंगे' चुनाव, पालनपुर से महेश पटेल को टिकट
कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की: बायद सीट से पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के पुत्र लड़ेंगे' चुनाव, पालनपुर से महेश पटेल को टिकट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज बुधवार को 37 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की|  पार्टी ने  179 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया| बाकी 3 सीटों पर गठबंधन के तौर पर NCP के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे|



कांग्रेस ने चार नवंबर को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए अपनी पहली सूची जारी की थी| कांग्रेस ने इसके बाद 10 नवंबर को 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की|। कांग्रेस ने शुक्रवार रात (11 नवंबर) को 7 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें पहले घोषित एक प्रत्याशी को बदला गया था | शनिवार रात (12 नवंबर) को चौथी सूची में नौ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया| 



भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने रविवार (13 नवंबर 2022) को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दो सूची जारी की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने 6 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की| इसके कुछ देर बाद पार्टी ने 33 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की|


यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणापत्र': 10 लाख नौकरी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था खत्म


कांग्रेस ने आज बुधवार को कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपनी फाइनल लिस्ट जारी कर दी है|  182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात चुनाव में कांग्रेस 179 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है| बाकी की तीन सीटें कांग्रेस ने अपने सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ दी है|



कांग्रेस पार्टी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची


फाइनल लिस्ट में राज्य पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला को बायद विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। महेंद्रसिंह शंकरसिंह वाघेला 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सदस्य के रूप में बायद सीट से चुने गए थे। 


गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची



पालनपुर से महेश पटेल को टिकट दिया गया है| गांधीनगर नॉर्थ विधानसभा सीट से वीरेंद्र सिंह वाघेला, वड़ोदरा शहर से जी परमार, सानंद से रमेश कोली  और कालोल विधानसभा सीट से प्रभात सिंह उम्मीदवार बनाए गए हैं। गोधरा सीट से रश्मिताबेन दुष्यंतसिंह चौहान को टिकट दिया गया है|


गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी की 7 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट 


गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| 



कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की 


पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में- कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। 


कांग्रेस ने जारी की छह उम्मीदवारों की पांचवीं सूची 


दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।



कांग्रेस ने जारी की 33 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, अंकलाव से अमित चावड़ा और वडगाम से जिग्नेश मेवाणी 'लड़ेंगे' चुनाव 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।