मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

खुद के अपहरण का नाटक रचा, घरवालों से मांगी 30 लाख फिरौती: झूठी कहानी बनाने वाला युवक सिंचाई विभाग में हैं सींचपाल, पुलिस ने कुछ ही घंटे में खोला मामला

● झूठी कहानी बनाने वाला युवक सिंचाई विभाग में हैं सींचपाल● कैमरे में टाइमर लगाकर युवक ने खुद के बंधक बने फोटो खींचे ● खुद को बंधक बनाए हुए फोटो भी घरवालों को की वाट्सएप ● घंटाघर में होटल बुक करके कर…

खुद के अपहरण का नाटक रचा, घरवालों से मांगी 30 लाख फिरौती: झूठी कहानी बनाने वाला युवक सिंचाई विभाग में हैं सींचपाल, पुलिस ने कुछ ही घंटे में खोला मामला
खुद के अपहरण का नाटक रचा, घरवालों से मांगी 30 लाख फिरौती: झूठी कहानी बनाने वाला युवक सिंचाई विभाग में हैं सींचपाल, पुलिस ने कुछ ही घंटे में खोला मामला | फ़ोटो: TVL News

● झूठी कहानी बनाने वाला युवक सिंचाई विभाग में हैं सींचपाल

● कैमरे में टाइमर लगाकर युवक ने खुद के बंधक बने फोटो खींचे 

● खुद को बंधक बनाए हुए फोटो भी घरवालों को की वाट्सएप 

● घंटाघर में होटल बुक करके कर रहा था नशेबाजी 

● थाना बर्रा क्षेत्र के दामोदर नगर का रहने वाला है युवक

● पुलिस ने आरोपी को होटल से किया सकुशल बरामद 

● डीसीपी साउथ की टीमों ने कुछ ही घंटे में खोला मामला


कानपुर: सिंचाई विभाग में सींचपाल के पद पर तैनात युवक ने खुद के अपहरण की ऐसी कहानी रची कि घर वाले डर के मारे बेहाल हो गए। युवक ने खुद के बंधक बनाए हुए फोटो भी परिवार वालों को भेजे। ताकि वह इस पर यकीन मान लें और इसके एवज में युवक ने ₹300000 की फिरौती भी घरवालों से मांग ली। घबराए परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी और उसके बाद युवक की सारी सच्चाई सामने आ गई।


पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के साउथ जोन के थाना बर्रा क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम के अनुसार यहां के दामोदर नगर निवासी चंद्रकांत तिवारी ने 15 नवंबर मंगलवार को थाना बर्रा पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र सोमनाथ तिवारी जो कि सिंचाई विभाग में बैराज टू में सींचपाल पद पर कार्यरत है। वह अपनी ड्यूटी के लिए 13 नवंबर को सुबह 10:00 गया था और वापस लौट कर नहीं आया। 14 नवंबर को करीब 6:09 पर उनके व उनकी पत्नी और बहू के मोबाइल के व्हट्सएप्प पर मैसेज आया की अगर अपने बेटे व पति को बचाना चाहते हो तो कल शाम 4:00 बजे तक ₹300000 तैयार रखना और पुलिस या किसी को बताया तो तुम्हारे बेटे के 300 टुकड़े कर देंगे। पैसे तैयार करो उसके बाद बताऊंगा कहां लाना है पैसे कहां और कैसे देने हैं मोबाइल पर आए इस मैसेज के बाद पूरा परिवार बदहवास हो गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी साउथ ने अपनी विशेष टीमें लगाई और पूरे मामले का कुछ ही घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि सोमनाथ तिवारी ने स्वंय ही अपने अपहरण का नाटक रचा। इसके लिये वह घंटाघर स्थित होटल तेजस इन में रुका और वहीं से कैमरे में टाइमर लगाकर खुद के बंधक बनाए हुए फोटो परिवार वालों को भेज दिये। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो सारा मामला खुल गया। होटल में रुककर सोमनाथ नशेबाजी कर रहा था। पुलिस ने सोमनाथ को सकुशल बरामद कर लिया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।