Gujarat Election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत। भाजपा ने गुजरात चुनाव में सीटों के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए प्रचंड जीत हासिल की। बीजेपी ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस को 17 सीटें ही मिली है| आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज़ की| निर्दलीयों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी ने एक सीट जीती है| 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं।
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जे. पी. नड्डा जी के नेतृ्त्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबू चारों तरफ महसूस कर सकते हैं। मैं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं|
प्रधानमंत्री ने कहा,''हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं। हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5-7% के अंतर से सरकार बदली है| जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं|
प्रधानमंत्री ने कहा,'भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश है|
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा,''जब हम गुजरात के नतीजे देखते हैं तो यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मिली है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ गुजरात और देश की जनता की सेवा की वह हमें प्रचंड जीत में दिखती है|
नड्डा ने कहा,''एक नई पार्टी (AAP) गुजरात का आपमान करने के लिए आई।वह नई पार्टी क्या करती थी? उनके एक नेता पेपर लेकर आए और भविष्यवाणी करते थे कि गुजरात में सरकार उनकी पार्टी की आ रही है। ऐसा नेता जो जनता की आंखों में धूल झोंक ता हो उसे लोगों से माफी मांगनी चाहिए|
Gujarat Election Result: अपडेट
..ये एक रिकॉड है: प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, '30 साल से एक पार्टी पावर में है ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है। ये एक रिकॉड है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं|
PM मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया
गुजरात चुनाव में भारी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना कभी संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।"
AAP को 1-2 राज्यों में सफलता मिली उसके विशेष कारण हैं: खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,'ये जनता का आदेश है और जनता के आदेश का हम सम्मान करते हैं। गुजरात में एक अच्छी बढ़त और अब तक की सबसे अच्छी बढ़त मिली है। उसके लिए जनता को श्रेय जाता है| उनको (AAP) दिल्ली में MCD में उन्हें सफलता मिली है मगर प्रदेश में उनकी सरकार थी इसलिए मिली। अन्य किसी राज्य में उनको कोई सफलता नहीं मिली। उनको 1-2 राज्यों में सफलता मिली उसके विशेष कारण हैं|
कमियों को सुधारेंगे और लड़ना जारी रखेंगे: गुजरात में मिली हार पर खड़गे
गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'' वह तो हो गया है, मैं उसका श्रेय नहीं ले रहा हूं... लोकतंत्र में जीत और हार होती है। यह हमारी वैचारिक लड़ाई है। हम कमियों को सुधारेंगे और लड़ना जारी रखेंगे|
40 लाख से ज्यादा लोगों नेAAP कोवोट किया: गढ़वी
AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी ने कहा,''मुझे गर्व है कि 40 लाख से ज्यादा लोगों ने हमें वोट किया है, ये बहुत बड़ी बात है। इससे पहले मेरी जीत तब हो गई थी जब भाजपा ने स्कूल पर बात करनी शुरू कर दी थी। पहली बार में मेरे 5-6 उम्मीदवार विधायक बन रहे हैं|
AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई: केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमे मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज़ा मिला है|
कांग्रेस का सफाया, मुंह के बल गिरी AAP
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा,''BJP ने PM के नेतृत्व में गुजरात में नया इतिहास रचा है। एक अप्रत्याशित किन्तु अपेक्षित विजय BJP की हुई है। कांग्रेस का सफाया हुआ है और जिन्होंने (AAP) अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था ऐसी आप नाम की पार्टी (AAP) मुंह के बल गिरी है|
रीवाबा जडेजा ने जामनगर में अपने पति रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया
जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने जामनगर में अपने पति और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया।
गुजरात के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया: भूपेंद्र पटेल
गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा,' विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है|
12 दिसंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे
गुजरात भाजपा के प्रमुख सीआर पाटिल 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे|
'ये जीत विकास के मॉडल की है: हार्दिक पटेल
BJP उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा,''ये जीत विकास के मॉडल की है। गुजरात की जनता चाहती है आज हमारा राज्य देश में पहले स्थान पर है और आने वाले दिनों में विश्व में पहले स्थान पर हो। इस कारण जनता ने एक बार फिर कहा है कि भाजपा की सरकार बने और आने वाले 10 सालों में गुजरात कैसा हो उसपर काम करे|
गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी: रीवाबा रवींद्र जडेजा
राजकोट से भाजपा उम्मीदवार रीवाबा रवींद्र जडेजा ने कहा,'गुजरात में भाजपा जिस तरह से 27 साल से कार्यरत है और विकास का एक मॉडल स्थापित किया है, लोग भी इस विकास यात्रा को भाजपा के साथ मिलकर ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। ये साफ है कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी|
गुजरात और देश को तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं: BJP
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा,'''कई सालों से विपक्ष ने गुजरात की धरती और लोगों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज फिर से जनता ने ये प्रमाण पत्र दे दिया है कि गुजरात की जनता और भाजपा विश्व की सर्वश्रेष्ट जोड़ी है| इस चुनाव में भी विपक्ष ने मेरी इस धरती को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और जनता ने जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों का जनादेश ये स्पष्ट करता है कि यहां गुजरात और देश को तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है|
भाजपा की B-टीम है AAP: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,'''AAP कहती थी कि कांग्रेस बिल्कुल साफ है और गुजरात में AAP की सरकार बन रही है लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है लेकिन फिर हमें मतगणना के आखिरी राउंड तक इंतज़ार करना चाहिए। धीरे-धीरे सबको पता चल रहा है कि AAP भाजपा की B-टीम है|
गुजरात पूरे देश के लिए मॉडल: हरदीप सिंह पुरी
गुजरात चुनाव परिणाम पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा,''यह व्यापक रूप से अपेक्षित था, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीजेपी जिस तरह के विकास-आधारित कार्य कर रही है, यह उसकी वास्तविक अभिव्यक्ति है। यह पूरे देश के लिए एक मॉडल है|
...एकतरफा चुनाव:जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा,''ये एकतरफा चुनाव है। जिस तरह से मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, लोगों ने उसके पक्ष में मतदान किया है|
भाजपा विकास की राजनीति में भरोसा रखती: तोमर
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''भाजपा विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। हमारे प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं। मैं समझता हूं कि गुजरात के जो रुझान आ रहे हैं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है|
गुजरात में आज इतिहास बनने जा रहा: मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा,'गुजरात में बीजेपी की जीत का कारण सुशासन और विकास है। लोगों को सुरक्षा मिली हुई है, कानून-व्यवस्था सुधरी और विकास हुआ है तो लोगों को अच्छा लगता है। गुजरात में आज इतिहास बनने जा रहा है|
'मॉडल ऑफ गुजरात को लोगों ने स्वीकार किया: जोशी
गुजरात चुनाव के रूझान पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा,''मॉडल ऑफ गुजरात को लोगों ने स्वीकार किया है और इस मॉडल को देश में भी अब लोग स्वीकार कर रहे हैं। यह एक रिकॉर्ड इतिहास में से एक है, मैं इसके लिए जनता को धन्यवाद करता हूं|
'प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता का बहुत बड़ा विश्वास: राजनाथ सिंह
गुजरात चुनाव के रूझानों पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता का बहुत बड़ा विश्वास है। हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है, हम इससे अचंभित नहीं है|
भारी बहुमत से जीतेगी BJP: हार्दिक पटेल
BJP उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा,''हमें और जनता को भरोसा है कि BJP जीतेगी। BJP ने जिस तरह से गुजरात में सुशासन कायम किया और लोगों को सुरक्षा दिया है तो निश्चित रूप से चुनाव में BJP भारी बहुमत से जीतेगी। इससे तय होगा कि आने वाले 25 साल गुजरात का कैसा होगा|