गुना: मध्य प्रदेश के गुना ज़िले के बमोरी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर तीन लोगों ने 45 वर्षीय एक आदिवासी महिला पर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की स्थिति गंभीर है, उसे भोपाल रेफर किया गया है। जिसे कमला नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी भी महिला की हालत स्थिर बनी है। पुलिस ने 2 आरोपी को हिरासत में लिया है|
आग में महिला (रामप्यारी बाई ) करीब 80 प्रतिशत जल गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने विरोधियों द्वारा डीजल डालकर जलाए जाने की बात कह रही है। यह खौफनाक क्राइम शनिवार दोपहर को बमोरी के धनोरिया गांव की है|
बताया जा रहा है,आरोपियों ने पीड़िता महिला के परिवार की जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसे तहसीलदार बमोरी ने मई में ही मुक्त कराकर इस महिला के परिवार के सुपुर्द कर दिया था। शनिवार को पता लगा कि आरोपी द्वारा जमीन की जुताई की जा रही है, सूचना मिलने पर महिला रामप्यारी बाई खेत पर पहुंच गई| इसी दौरान विवाद के बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर से डीजल निकाल महिला के ऊपर डालकर आग लगा दी।
जब महिला के शरीर से आग की लपटें उठ रही थीं, तो आरोपी वीडियो बना रहे थे। जब पीड़िता का पति अर्जुन खेत पर पहुंचा तो वहां से आरोपी मौके से भाग गए| पीड़ित महिला लगभग 80% जल चुकी है पहले उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया है।
ग्राम धनोरिया निवासी पीड़िता के पति अर्जुन ने,''हनुमत, प्रताप और श्याम किरार पर डीजल डालकर पत्नी को जिंदा का आरोप लगाया।पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। जिसमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।
गुना के SP पंकज श्रीवास्तव ने बताया,'गुना ज़िले के धनोरिया गांव में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखवाई कि दोपहर 2 बजे वो खेत पर गया तो उसकी पत्नी उसे खेत में जली हुई अवस्था में मिली। पूछने पर उसकी पत्नी ने गांव के 3 लोगों पर उसे जलाने का आरोप लगाया। इनका ज़मीन संबंधी व???वाद है|
SP ने बताया,''मई महीने में आरोपियों ने फरियादी की 6 बीघा ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया था। बाद में ज़मीन उन्हें वापस मिली। उसी खेत पर महिला गई थी तभी आरोपी पक्ष ने उसे जला दिया। महिला की स्थिति गंभीर है, उसे भोपाल रेफर किया गया है। 3 में से 2 आरोपी को हिरासत में लिया गया है|