मुंबई: उमेश कोल्हे हत्याकांड: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा,''अमरावती की घटना गंभीर है, जिस बर्बरता के साथ उन्हें मारा गया है, ये बहुत ही क्रूरतापूर्ण व्यवहार है। आरोपियों को पकड़ा गया है। NIA भी इसकी जांच कर रही है| इसमें कोई बाहरी कनेक्शन है क्या?
देवेंद्र फडणवीस ने कहा,' ऐसा ध्यान में आ रहा है कि देश में तनाव हो, ऐसा कुछ विदेशी ताकतें भी प्रयास कर रही है। इसकी भी जांच होगी। शुरूआत में इसको एक डकैती का रूप दिया गया था, उसकी भी जांच की जाएगी। ये सब बातें हम जल्द सामने लाएंगे|
21 जून को हुई थी हत्या
जानकारी के मुताबिक 54 साल के उमेश प्रहलादराव कोल्हे केमिस्ट की दुकान चलाते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के समर्थन में कुछ पोस्ट किया था। दावा है कि इसको लेकर ही 21 जून को उनकी हत्या कर दी गई। उदयपुर हत्याकांड के एक हफ्ते पहले 21 जून को एक हुई थी| जानकारी के मुताबिक, यह घटना 21 जून की रात करीब 10 बजे की है|
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुए उमेश कोल्हे हत्याकांड में अब तक 7 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| कोर्ट ने अमरावती केमिस्ट की हत्या के मास्टरमाइंड शेख इरफान शेख रहीम को 7 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है|