महाराष्ट्र: सीरम इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, फायर टेंडर आग पर काबू पाने की कर रही कोशिश, पुणे पुलिस कमिश्नर ने कहा- हम हर पहलू की जांच करेंगे
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) में आग लग गई। पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। फायर टेंडर आग पर नियंत…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र: सीरम इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, फायर टेंडर आग पर काबू पाने की कर रही कोशिश, पुणे पुलिस कमिश्नर ने कहा- हम हर पहलू की जांच करेंगे | फ़ोटो: TVL News
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) में आग लग गई। पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। फायर टेंडर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं जो आग बुझाने का काम कर रही हैं।
जिस जगह आग लगी है, वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत है। वैक्सीन और वैक्सीन निर्माण संयंत्र सुरक्षित हैं।फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।
राहत की बात यह है कि आग लगने से सीरम इंस्टीट्यूम में बनने वाली कोविड-19 वैक्सीन का निर्माण प्रभावित नहीं होगा| सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से विकसित इस वैक्सीन का निर्माण ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश-स्वीडिश फॉर्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के सहयोग से किया जा रहा है|
पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया,''हमें 2:45 बजे सीरम इंस्टीट्यूट की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। सभी लोगों को निकाल लिया गया है। 1 घंटे में आग बुझा दी जाएगी। इस इमारत में वैक्सीन का प्लांट या भंडारण नहीं किया जा रहा था| आग बुझ जाने के बाद पुलिस की जांच शुरू हो जाएगी। हम हर पहलू की जांच करेंगे। इस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।