Himachal Pradesh Polls 2022: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली सूची, शिमला (ग्रामीण) से विक्रमादित्य सिंह और मुकेश अग्निहोत्री हरोली से लड़ेंगे चुनाव, देखें...
Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पहली सूची में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
Himachal Pradesh Polls 2022: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली सूची, शिमला (ग्रामीण) से विक्रमादित्य सिंह और मुकेश अग्निहोत्री हरोली से लड़ेंगे चुनाव, देखें... | फ़ोटो: TVL News
Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पहली सूची में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं|
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया,'' सर्वोच्च हिमाचल के सर्वत्र विकास के लिए पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हिमाचल कांग्रेस की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। फिर कांग्रेस का होगा उदय, लोकतंत्र में जनता की होगी विजय।
विधायक विक्रमादित्य सिंह को शिमला (ग्रामीण) और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है| प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी को डलहौजी और सुखविंदर सिंह सुक्खू को नादौन से उम्मीदवार बनाया गया है|
12 नवंबर को मतदान होगा
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा| 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है| 27 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे| 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।