मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लद्दाख में तनाव के बीच बोले आर्मी चीफ नरवणे- LAC पर स्थिति है नाजुक और गंभीर, हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार

लद्दाख: भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने लद्दाख का दौरा किया। थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवड़े का कहना है कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर अभी भ…

लद्दाख में तनाव के बीच बोले आर्मी चीफ नरवणे- LAC पर स्थिति है नाजुक और गंभीर, हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार
लद्दाख में तनाव के बीच बोले आर्मी चीफ नरवणे- LAC पर स्थिति है नाजुक और गंभीर, हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार | फ़ोटो: TVL News

लद्दाख: भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने लद्दाख का दौरा किया। थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवड़े का कहना है कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर अभी भी हालात तनावपूर्ण हैं। नरवड़े ने ये भी कहा कि सेना हर तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे आर्मी चीफ एम एम नरवणे ने LAC के वर्तमान स्थिति पर कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव बरकरार है। स्थिति बहुत ही नाजुक और गंभीर है। वहीं जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और वो हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।




सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि,'कल लेह पहुंचने के बाद मैंने अलग-अलग जगहों पर ऑफिसर्स से बात की और स्थिति का जायजा लिया। जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है वो हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। मैं यकीनन कह सकता हूं कि हमारे जवान न केवल भारतीय सेना बल्कि देश का भी नाम रोशन करेंगे| मैं फिर से दोहराना चाहूंगा कि हमारे अधिकारी और जवान दुनिया में सबसे अच्छे हैं और न केवल सेना बल्कि पूरे देश को इनपर गर्व है|




LAC में वर्तमान स्थिति पर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि अभी जो LAC पर स्थिति है वो नाजुक और गंभीर है लेकिन हम लगातार इसके बारे में सोच विचार कर रहे हैं। हमारी सुरक्षा के लिए हमने कुछ एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता सुरक्षित रहे। मुझे उम्मीद है कि हमने जो तैनाती की है उससे हम अपनी सुरक्षा कायम रखेंगे|





उन्होंने कहा कि,''पिछले 2-3 महीनों से, स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन हम चीन के साथ सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर लगातार बातचीत कर रहे हैं। ये बातचीत जारी है और भविष्य में भी जारी रहेगी|हमें पूरा यकीन है कि इस वार्ता के माध्यम से, हम जो भी अंतर है, उसे हल करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यथास्थिति नहीं बदली जाए और हम अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम हों|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।