कठुआ: Bharat Jodo Yatra Day 126: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के कठुआ से शुरू हुई। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत भी यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब अंतिम पड़ाव पर है। आज (20 जनवरी, 2023 को) इस यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का 126वां दिन है। यह यात्रा 30 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में रहेगी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बारिश के बीच आज सुबह 7 बजे कठुआ के हटली चौक मोड़ से 'पदयात्रा' की शुरुआत की। बारिश के चलते कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रेनकोट पहने नजर आए। यात्रा में शिवसेना के सांसद संजय राउत भी यात्रा में शामिल हुए।
जब-जब मुसीबतों से लड़ रहे देशवासियों के चेहरे सामने आते हैं, इस संघर्ष पथ पर मेरे हौंसले और बुलंद हो जाते हैं।
फिर क्या बारिश और क्या तूफ़ान: राहुल गांधी
जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा,''मैं शिवसेना की तरफ से आया हूं। देश का माहौल बदल रहा है और मैं राहुल गांधी को आवाज़ उठाने वाले नेता की तरह देखता हूं। उनके समर्थन में भीड़ उमड़ रही है और लोग जुड़ रहे हैं|
इससे पहले गुरुवार को यह यात्रा पंजाब के पठानकोट से कठुआ के लखनपुर बार्डर से जम्मू में प्रवेश की थी। इस दौरान जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी , नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने यात्रा का जम्मू में गर्मजोशी से स्वागत किया।