मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है - वह खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं थी: यौन शोषण के आरोपों पर बोले बृजभूषण सिंह, इस्तीफा देने से किया इनकार; आज शाम गोंडा (यूपी) में करेंगे PC

नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोपों में 'घिरे' रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज शाम 4 बजे के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस…

जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है - वह खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं थी: यौन शोषण के आरोपों पर बोले बृजभूषण सिंह, इस्तीफा देने से किया इनकार; आज शाम गोंडा (यूपी) में करेंगे PC
जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है - वह खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं थी: यौन शोषण के आरोपों पर बोले बृजभूषण सिंह, इस्तीफा देने से किया इनकार; आज शाम गोंडा (यूपी) में करेंगे PC — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  यौन शोषण के आरोपों में 'घिरे' रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज शाम 4 बजे के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस वार्ता करेंगे।  रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर उनकी बात होने के सवाल पर कहा, "मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है, मैं शाम में प्रेस वार्ता करूंगा।" 



इस वक्त कैसरगंज (यूपी) से भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों में घिरे हैं, उनके ऊपर 'यौन शोषण और तानाशाही रवैये'' जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं।  बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है| पिछले दो दिनों से जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं|



बृजभूषण सिंह ने कहा कि इस मामले पर मैंने पीएमओ और गृहमंत्री से कोई बात नहीं की है| इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है| फिलहाल, बृजभूषण सिंह शाम 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हम इस मामले पर कुछ बोलेंगे|



WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि,''टीम के रुकने की व्यवस्था हम नहीं करते हैं, रुकने की व्यवस्था आयोजक करते हैं। प्रत्येक देश की टीम को अलग-अलग जगह ठहराया जाता है। जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि दरवाज़ा खुला था तो वह खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं थी|



आपको बता दें कि धरने पर बैठे विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित देश के कुछ शीर्ष पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष (WFI President) बृजभूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं| वर्ल्ड चैंपियनशिप की पदक विजेता और ओलिंपियन विनेश ने दावा किया कि कई कोच ने भी महिला पहलवानों का शोषण किया है| इन पहलवानों का कहना है कि मामले में हमें अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला है| अब तक केवल आश्वासन मिला है| कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है| हम इस मामले को तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक कि संघ के प्रमुख को हटा नहीं दिया जाता है और वो जेल नहीं जाते हैं| अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो हम पुलिस के पास जाएंगे|



यह भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन 


 बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप, लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, मानसिक रूप से परेशान/प्रताड़ित करते हैं 


यह भी पढ़ें:.“..तो मैं फांसी लगा लूंगा”- आरोपों पर बोले बृजभूषण, विनेश फोगाट ने कहा- '...सबूत देने को तैयार' 


WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करें


यह भी पढ़ें:' WFI vs Wrestlers', नई पॉलिसी से इन्हें दिक्कत हो रही है, वहीं गुस्सा इनका फूटा है- बृजभूषण 


यह भी पढ़ें: WFI अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी: विनेश फोगट ने कहा- हरियाणा कुश्ती संघ में भी बृजभूषण शरण सिंह जैसे लोग हैं; बबीता बोलीं -धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है 


यह भी पढ़ें:WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में जयपुर में धरने पर बैठीं कृष्णा पूनिया 


यह भी पढ़ें:बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर खेल मंत्रालय ने WFI से 72 घंटे में जवाब मांगा 


यह भी पढ़ें:आरोप 'सत्य' हैं , निष्पक्ष जांच हो: बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर बोले महावीर सिंह फोगाट 


'जिस कमरे में शोषण होता है, वहां कैमरे नहीं लगाए जाते': यौन उत्पीड़न पर पर बोलीं विनेश- बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें ,उन्हें जेल हो 


WFI के खिलाफ विरोध और आरोपों के सिलसिले में पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।