नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के दिल्ली और जयपुर स्थित परिसरों की तलाशी ली। जांच में कहा गया है कि वह करेंसी छपाई के लिए दिए गए टेंडर में अनियमितता में शामिल हैं।
पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम 20 दिसम्बर 2022 को कांग्रेस की ''भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए थे| वह अपनी पत्नी शैल के साथ राजस्थान के अलवर में ''भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए थे| उसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के घर पर हुई CBI रेड को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर निशाना सधते हुए कहा,''आप (PM मोदी ) बदले की भावना से ग्रसित हैं| कांग्रेस ने कहा,''20 दिसम्बर 2022 को पूर्व वित्त सचिव डा. अरविंद मायाराम जी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए| आज 23 दिन बाद ही CBI रेड करने पहुँच गयी| कितनी घटिया बदले की भावना से ग्रसित हैं आप PM मोदी?
सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया,''20 दिसम्बर 2022 को पूर्व वित्त सचिव डा. अरविंद मायाराम जी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और आज 23 दिन बाद ही CBI रेड करने पहुँच गयी | श्री डा. अरविंद मायाराम आज से 9 साल पहले वित्त सचिव थे, कितनी घटिया बदले की भावना से ग्रसित हैं आप PM मोदी? पर सच्चे ईमानदार लोग आपसे डरते नहीं हैं.