मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“ उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको” - विवेकानंद जी का ये उद्घोष, युवाओं का जीवन मंत्र: हुबली में PM मोदी

हुबली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के हुबली में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान,मलखंब योग और लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में…

“ उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको” - विवेकानंद जी का ये उद्घोष, युवाओं का जीवन मंत्र: हुबली में PM मोदी
“ उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको” - विवेकानंद जी का ये उद्घोष, युवाओं का जीवन मंत्र: हुबली में PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

हुबली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के हुबली में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान,मलखंब  योग और लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,''स्वामी विवेकानंद ने कहा था गीता-रामायण पढ़ने से पहले फुटबॉल खेलो... जो 'नरेंद्र' (स्वामी विवेकानंद) की सोच थी वो दूसरा नरेंद्र (पीएम मोदी) पूरी कर रहा है|



 PM मोदी ने कहा,''स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवनकाल में कर्नाटक की बहुत यात्राएं की थी। इन यात्राओं ने उनके जीवन में बहुत मदद की थी। मैसूर के महाराजा ने स्वामी जी की शिकागो यात्रा में उनकी बहुत मदद की थी| उन्होंने कहा,"उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको" - विवेकानंद जी का ये उद्घोष, भारत के युवाओं का जीवन मंत्र है|



युवा शक्ति के सपने भारत की दिशा तय करते हैं। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंज़िल तय करती है। युवा शक्ति का जुनून भारत का रास्ता तय करता है और युवा बने रहने का मतलब अपनी सोच, मेहनत, आकांक्षाओं और लगन में युवा होना| आज गांव हो, शहर हो या हो कस्बा, हर जगह उफ़ान पर है युवाओं का जज़्बा|



PM मोदी ने कहा,''हर मिशन के लिए बुनियाद की ज़रूरत होती है, चाहे अर्थव्यवस्था हो या शिक्षा, खेल हो या स्टार्ट अप, कौशल विकास हो या  डिजिटलाइजेशन हर क्षेत्र में एक मज़बूत बुनियाद पिछले 8-9 साल में रखी गई है, आपकी उड़ान के लिए रनवे तैयार है| भारत की महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। सेना में जुझारू भूमिकाएं निभा रही हैं। विज्ञान-प्रोद्योगिकी, अंतरिक्ष, खेल, ऐसे हर क्षेत्र में महिलाएं बुलंदियां छू रही हैं। ये उद्घोष है कि भारत अब पूरी शक्ति से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।